Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से 17 अक्‍टूबर तक रहेगा असर
    झारखंड

    झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से 17 अक्‍टूबर तक रहेगा असर

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने से झारखंड के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है. तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में तूफान का असर 15 अक्‍टूबर से दिखने लगेगा. चक्रवात के प्रभाव के चलते प्रदेश में 17 अक्‍टूबर तक मौसम का मिजाज तल्‍ख रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवाती तूफान उठने के कारण झारखंड में इस बार अच्‍छी बारिश हुई है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर खासकर झारखंड के मध्‍य और दक्षिणी हिस्‍सों में देखने को मिलेगा. इसके असर से हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. लेटेस्‍ट मौसम अपडेट के अनुसार, 16 अक्‍टूबर को राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी हिस्‍सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. वहीं, 17 अक्‍टूबर को प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र का कहना है कि 18 और 19 अक्‍टूबर को बादल छाए रहेंगे.

    बंगाल की खाड़ी में पिछले 1 महीने के दौरान कई बार निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन चुका है तो कई बार चक्रवाती तूफान भी आ चुके हैं. बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद झारखंड पर भी पड़ता है. इसके कारण इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान शुरुआत में औसत बारिश भी नहीं हुई थी, लेकिन मौसमी दशाओं में अंतर के बाद झारखंड में झमाझम बारिश हुई. इससे जहां पानी की कमी दूर हुई तो दूसरी तरफ किसानों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है. बता दें कि साइक्‍लोन गुलाब के प्रभाव से झारखंड में मूसलाधार बारिश हुई थी. इससे प्रदेश के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहानवमी 2021: आज है महानवमी व्रत, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व
    Next Article 14 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.