Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 10:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»Navratri 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि
    धर्म/ज्योतिष

    Navratri 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की अराधना की जाती है. ब्रह्म का अर्थ तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है. देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम बढ़ता है. मां ब्रह्मचारिणी के हाथों में अक्ष माला और कमंडल सुसज्जित हैं. मां के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

    शास्त्रों और वेद पुराणों के मुताबिक मां दुर्गा ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए हजारों साल तक तप किया. इसीलिए उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है. जो भी श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा करता है मां उनकी हर एक मनोकामना पूर्ण करती हैं. यही नहीं सच्ची श्रद्धा और साफ मन से भक्त जो भी अर्पित करते हैं मां उसे स्वीकार करती हैं. भक्त उन्हें फल में केला अर्पित कर सकते हैं जिससे मां प्रसन्न होती हैं.

    मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-विधि

    इस दिन सुबह उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद आसन पर बैठकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें. मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करने के साथ ही दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. मां को भोग लगाएं. फिर उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें. फिर मां के मंत्रों को पढ़ें- या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।। अर्थात- हे मां! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे आपको मेरा बारम्बार नमस्कार है. जो अपने एक हाथ में कमण्डल और दूसरे हाथ में अक्षमाला धारण करती हैं, जो सदैव अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और संपूर्ण कष्ट दूर करके अभीष्ट कामनाओं की पूर्ती करती हैं. इसके अतिरिख्त मां के इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं- ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

    कुंवारी कन्याएं करती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

    वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि यदि कुंवारी कन्याएं माता ब्रह्मचारिणी की पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करें, तो माता उन्हें योग्य वर मिलने का आशीर्वाद देती हैं. जिस प्रकार से भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए ब्रह्मचारिणी माता ने हजारों सालों तक तप किया था और फिर उन्हें भोलेनाथ पति रूप में प्राप्त हुए थे ठीक उसी प्रकार से कुंवारी कन्याओं की भी यही कामना होती है कि उन्हें भी योग्य वर प्राप्त हो. इसके साथ ही माता ब्रह्मचारिणी की गृहस्थ जीवन से जुड़े श्रद्धालु भी यदि सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करता है तो माता उनके घर में, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में एक महिला ने की आत्महत्या, पत्नी की लाश देख पति ने भी की आत्महत्या की कोशिश
    Next Article बिहार : गोपालगंज के हुस्‍सेपुर में चुनाव के दौरान हंगामा, लोगों ने BDO को खदेड़ा

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 17 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 17, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 16 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 16, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.