Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साबिहगंज में एक परिवार ने अंधविश्वास में सर्पदंश से मौत बच्चे के शव को गंगा में बहाया, परिजनो का मानना कि बच्चा जिंदा होकर वापस आ जाएगा
    झारखंड

    साबिहगंज में एक परिवार ने अंधविश्वास में सर्पदंश से मौत बच्चे के शव को गंगा में बहाया, परिजनो का मानना कि बच्चा जिंदा होकर वापस आ जाएगा

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान में लोगों के अंधविश्वास का उदाहरण देखने को मिला. यहां पत्थरचट्टी गांव के रहने वाले बिपोति मंडल ने अपने आठ वर्षीय बेटे मुन्ना मंडल के बाद उसके शव को गंगा में बहा दिया.

    जानकारी के अनुसार, बीते शाम मुन्ना की मौत सांप के काटने से हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना मंडल अपने घर के पास बेहोश होकर गिरा हुआ था. लोगों ने उनके पैर पर सांप काटने के निशान देखे. इसके बाद लोगों आनन-फानन में उसे राजमहल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के पिता बिपोति मंडल जीविकोपार्जन के लिए केरल में मजदूरी करते हैं और मां तरिया देवी भी दूसरे के खेतों में काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती है. बेटे की सर्पदंश से मृत्यु होने की खबर सुनते ही मां तरिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

    परिजनों का कहना है कि उसके पिता को साहिबगंज पहुंचने में समय लग सकता है, इसे देखते हुए परिजनों ने कन्हैया स्थान के पास शोभापुर गंगा घाट पर मृत बच्चे को केले के थंब पर रख शैया को पूरी तरह सजाकर गंगा में बहा दिया. परिजन को यह विश्वास है कि ईश्वर ने चाहा तो बच्चा जरूर जिंदा हो जाएगा. परिजन यह मानते हैं कि शरीर में पूरा पानी घुस जाने से जहर निकल जाएगा या कोई सर्प दंश झारने वाला ओझा इसे देख ले तो बच्चा को जिंदा कर सकता है. इस विश्वास पर परिजनों ने बच्चे के शव को केले के थंब पर रखकर उफनती गंगा में बहा दिया.

    हालांकि, इस ममाले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मोहन पासवान ने बताया कि यह अंधविश्वास का सबसे खराब नमूना है. लोग आज भी अविश्वास के चक्कर में सर्पदंश के बाद पहले डॉक्टर के पास नहीं जाकर झाड़-फूंक में समय गंवा देते हैं. संभवत इस बच्चे के साथ भी यही हुआ होगा. अस्पताल देरी से पहुंचे होंगे जिससे बच्चे की मौत पहले ही हो गई होगी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया होगा. डॉ मोहन पासवान ने बताया कि इस तरह के केस के लिए लोगों को अस्पताल जाना चाहिए. जिला सदर अस्पताल में सांप के जहर से बचाने के लिए दवा सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. लोगों को जागरूक करने की जरुरत है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘बकरा किस्तों पे’ फेम पाकिस्तानी एक्टर-कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, जर्मनी में चल रहा था इलाज
    Next Article गिरिडीह में सकरी नदी में नहाने गए चार नाबालिग डूबे, एक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.