Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2021: पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, कोलकाता खराब फील्डिंग से हारा
    खेल-सिनेमा

    IPL 2021: पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, कोलकाता खराब फील्डिंग से हारा

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL 2021 के 45वें मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए और जवाब में पंजाब ने 3 गेंद पहले 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब के लिए कप्तान राहुल ने 67, मयंक अग्रवाल ने 40 रन बनाए. अंतिम लम्हों में शाहरुख खान ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई. पंजाब को मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 70 रनों की साझेदारी की.

    खासतौर पर मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए. अपनी पारी में मयंक ने 3 छक्के, 3 चौके लगाए. निकोलस पूरन की फॉर्म खराब ही रही और वो महज 12 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. मार्करम भी 18 रन बनाकर निपट गए. हुड्डा भी 3 ही रन बना सके. लेकिन अंत में शाहरुख खान ने 9 गेंद में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. पंजाब की इस जीत के साथ अब वो अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरः झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष पहुंची थाना, सोशल मीडिया पर युवक ने डाला आपत्तिजनक पोस्ट
    Next Article पूर्व मंत्री सरयू राय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वित्तीय अनियमितता का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.