Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील, बजरंग पर निगाहें विश्व चैंपियनशिप में
    खेल-सिनेमा

    ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील, बजरंग पर निगाहें विश्व चैंपियनशिप में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : नौ साल बाद विश्व चैंपियनशिप में वापसी कर रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, मौजूदा नंबर एक बजरंग पूनिया तथा स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट शनिवार से कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में शुरु हो रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे।

    भारतीय पहलवानों के लिये विश्व चैंपियनशिप टोक्यो ओलंपिक का क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिहाज़ से अहम टूर्नामेंट है। यह ओलंपिक के लिये पहला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है और उम्मीद है कि ये दिग्गज पहलवान देश के लिये कोटा हासिल करेंगे। सुशील ने नौ वर्ष पहले मॉस्को में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जो इस प्रतियोगिता में देश का एकमात्र स्वर्ण भी है। सुशील ने ट्रॉयल जीतकर नौ साल बाद इस प्रतियोगिता में उतरने का हक पाया है।

    राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता पहलवान बजरंग अपने 65 किग्रा वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान हैं और हाल ही में उन्हें देश का सर्वाेच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न देने की घोषणा की गयी थी। विश्व प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त होने के कारण बजरंग यह सम्मान नहीं ले सके थे। लेकिन वह स्वर्ण पदक जीतकर खेल रत्न ग्रहण करना पसंद करेंगे।

    विश्व चैंपियनशिप में तीनों शैलियों पुरूष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग में छह-छह ओलंपिक कोटा दांव पर होंगे। अनुभवी सुशील, जबरदस्त फार्म में चल रहे बजरंग और महिला पहलवान विनेश के अलावा दिव्या काकरान भी कोटा पाने की हकदार खिलाड़ियों में है। सुशील पर 74 किग्रा भार वर्ग में सभी की निगाहें रहेंगी जो एक बार फिर देश के लिये ओलंपिक पदक लाने का लक्ष्य रख रहे हैं। ओलंपिक में कांस्य और रजत जीत चुके सुशील का लक्ष्य टोक्यो में स्वर्ण जीतना है लेकिन इसके लिये पहले उन्हें विश्व चैंपियनशिप में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेलना होगा।

    #National News #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयार्कर किंग जसमीत बुमराह ने कहा, सफेद जर्सी पहनने का ख्वाब पूरा हुआ
    Next Article दंतेवाड़ा मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, विदेशी पिस्तौल और राइफल बरामद, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.