Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रूपा तिर्की मौत मामला : साहिबगंज पहुंची CBI की फारेंसिक टीम, तोड़ा जाएगा रूपा तिर्की के कमरे का सील ताला
    झारखंड

    रूपा तिर्की मौत मामला : साहिबगंज पहुंची CBI की फारेंसिक टीम, तोड़ा जाएगा रूपा तिर्की के कमरे का सील ताला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच कर रही सीबीआइ की जांच में और तेजी आ गयी है। साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में दर्ज मामले को धनबाद सीबीआइ की अदालत में ट्रांसफर कराने क काम छोड़कर सीबीआइ अब इस मामले से जुड़े लोगों की पूछताछ में जुट गयी है। बुधवार को सीबीआइ अधिकारियों ने इस कांड की पहली अनुसंधानकर्ता (आइओ) स्नेहलता सुरीन से उनेक आवास पर जाकर पूछताछ की। दहला महिला कालेज के पास उनके आवास पर जाकर सीबीआइ अधिकारियों ने रूपा की मौत से जुड़े एक-एक पहलू जानकारी ली। दूसरी तरफ गुरुवार सुबह सीबीआइ की एक 8 सदस्यीय फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। यह टीम रूपा तिर्की के सील कमरे का ताला तोड़ेगी। इसके बाद आत्महत्या स्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जाएगी।

    सीबीआइ अधिकारियों ने नए परिसदन के अस्थायी कार्यालय में बुला कर जिरबाबाड़ी ओपी के मुंशी अनिल दुबे, पुलिस जवान सतीश आशीष तिर्की, सुमित सोनी एवं एक और पुलिसवाले से पूछताछ की। इनमें अधिकतर पुलिसकर्मी जिरवाबाड़ी ओपी में तैनात हैैं। सतीश आशीष तिर्की का पैतृक आवास रूपा तिर्की के पैतृक आवास के आसपास है। इसी वजह से उनमें बेहतर संबंध थे। दोनों में अक्सर बातचीत होती थी। सीबीआइ अधिकारी उससे यह जानना चाहते थे कि रूपा तिर्की ने कभी उसे काम अथवा किसी और तरह के दबाव के संबंध में किसी तरह की चर्चा की थी। सीबीआइ पुरुषों को परिसदन में बुला रही है तो महिलाओं के घर जाकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिनों में सीबीआइ कुछ बड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है।

    बता दे कि तीन मई को रूपा तिर्की उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदा से लटकते मिला था। कांड की प्राथमिकी जिरवाबाड़ी ओपी में दर्ज की गई थी। दारोगा स्नेहलता सुरीन को कांड का जांच पदाधिकारी बनाया गया था। नौ मई को राजमहल के पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बयान पर इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं को जोड़ दिया गया। इस कांड का जांच पदाधिकारी भी पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बनाया गया था। उन्होंने इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक शिव कनौजिया को दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में इस कांड की जांच का जिम्मा नगर प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण चौधरी को सौंपा गया। शशिभूषण चौधरी ने कोर्ट में आरोपपत्र समॢपत किया। उधर, रूपा तिर्की के स्वजनों की मांग पर झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंप दिया।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्वकर्मा पूजा को लेकर फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक में जबर्दस्‍त तैयारी, जानें पूजा का विशेष मुहूर्त
    Next Article टाइगर 3 की शूटिंग छोड़ शॉपिंग करने निकलीं कैटरीना कैफ, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.