Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी डीएसई का अपने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, डांट के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक की तबीयत बिगड़ी
    झारखंड

    खूंटी डीएसई का अपने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, डांट के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक की तबीयत बिगड़ी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटीः नक्सल प्रभावित खूंटी जिला में शिक्षा विभाग के डीएसई डॉ. महेंद्र पांडेय के अड़ियल रुख और अभद्र व्यवहार से कर्मचारी आतंकित होने लगे हैं. गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग में पदस्थापित डीएसई डॉ. महेंद्र पांडेय की डांट एक कर्मी को भारी पड़ गया. उस डांट के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मी कार्तिक भगत की तबीयत काफी बिगड़ गई.

    दफ्तर में डांट के बाद बेहोश हुए कर्मी को कर्मचारियों की ओर से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के साथ लिपिक कार्तिक भगत को रांची ले जाया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक के व्यवहार से खफा कार्यालय कर्मियों ने दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को पत्र लिखकर इस घटना की जानकारी दी और डीएसई पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की.

    डीएसई के आतंक के किस्से शिक्षा विभाग की चहारदीवारी के भीतर ही बंद थी. लेकिन डीएसई की डांट से शिक्षा विभाग के एक कर्मी की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ा गयी कि उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा. इसके बाद डीएसई के अड़ियल रुख और अभद्रता की पोल परत-दर-परत खुलने लगी है.

    इस मामले को लेकर खूंटी जिला शिक्षा विभाग के कर्मियों ने कहा कि डीएसई पर कार्रवाई नहीं होने पर सभी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे. जानकारी के अनुसार लिपिक कार्तिक भगत बुधवार को डीएसई डॉ. महेंद्र पांडेय के कार्यालय कक्ष मे जाकर पेंशन संबंधी किसी फाइल के निपटारे की बात कह रहे थे. जिसको लेकर डीएसई भड़क गए एवं लिपिक को जमकर डांट लगायी, जिससे लिपिक मौके पर बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद कार्यालय कर्मियों ने इलाज के लिए कर्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया.

    इस मामले को लेकर डीएसई डॉ. महेंद्र पांडेय ने कर्मचारियों के आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि लिपिक की तबीयत बिगड़ने में उनका कोई हाथ नहीं है. षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश की जाती है. उन्होंने कहा कि अफसर के नाते डांट फटकार लगाना काम है ताकि कार्यालय में काम होता रहे. उन्होंने कहा कि पेंशन संबंधी मामलों की फाइल कर्मी खुद ही दबाकर बैठे हैं और आरोप हमपर लगा रहे, जो सरासर बेबुनियाद है. वहीं उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी अगर मामले पर जब पूछा गया था तो वो नर्वस हो गए.

    उन्होंने कहा कि कार्यालय के कर्मियों की लेटलतीफी के कारण कार्यालय का कार्य प्रभावित होता है, बार-बार निर्देश के बावजूद कर्मियों की ओर से कोई भी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाता जिसके कारण कई रिपोर्ट समय पर हेड ऑफिस नहीं भेजे जाते हैं.

    लेकिन अब डीएसई कार्यालय के कर्मचारी, लिपिक भी डीएसई के नकारात्मक रवैये की खुलकर चर्चा करने लगे हैं. कल तक अपनी नौकरी से हाथ धोने के डर से शिक्षक और कर्मचारी डीएसई के शोषण और अत्याचार के मामलों को आतंक के कारण शिक्षा विभाग की चहारदीवारी से बाहर नहीं निकालते थे. अब जिला के शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी लिपिक सभी डीएसई के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : निलंबित आईपीएस अधिकारी राकेश दुबे के पास मिली करोड़ो की संपत्ति, इओयू की टीम पहुंची कचहरी, नोटरी और स्टाम्प वैंडर से हुई पूछताछ
    Next Article राज्यपाल रमेश बैस ने देवघर एम्स भवन का किया उद्घाटन, डायरेक्टर को दिए कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.