Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में फल व्यवसायी के बहने के 15 घंटे बाद पहुंची NDRF की टीम, विधायक सीपी सिंह ने निगम को ठहराया दोषी
    झारखंड

    रांची में फल व्यवसायी के बहने के 15 घंटे बाद पहुंची NDRF की टीम, विधायक सीपी सिंह ने निगम को ठहराया दोषी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के शाहदेव नगर के नाले में फल व्यवसायी के बहने के 15 घंटे बाद गुरुवार को पहुंची एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है. इधर खुले नाले में फल व्यवसायी के बहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सूचना पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सीपी सिंह और रांची से सांसद संजय सेठ ने व्यवसायी के नाले में बहने के लिए रांची नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है.

    विधायक ने कहा कि नगर निगम के नाले को स्लैब से न ढंकवाने के कारण हादसा हुआ. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि विधायक फंड से जितने भी नालियों का निर्माण कराया गया है, उसमें स्लैब से नाले को ढंकने की भी योजना है. फिर नाले को क्यों नहीं ढंका गया.

    सांसद ने भी मौका मुआयना किया

    इससे पहले बुधवार रात को घर लौटते वक्त फल व्यवसायी अजय प्रसाद पैर फिसलने से पंडरा थाना क्षेत्र के शाहदेव नगर के नाले में बह गए थे. गुरुवार को भी रांची नगर निगम की टीम की ओर से खोजबीन की जा रही थी. इधर, स्थानीय विधायक सीपी सिंह और रांची सांसद संजय सेठ सूचना पर गुरुवार को घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने इस घटना के लिए रांची नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया.

    मेयर और नगर आयुक्त में टकराव

    बता दें कि रांची नगर निगम की मेयर का नगर आयुक्त से टकराव पहले से ही चल रहा है. मेयर कई बार नगर आयुक्त पर मनमानी करने और उनके आदेशों का अनुपालन न करने का आरोप लगा चुकी हैं. हाल ही में मेयर ने नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. मेयर केंद्रीय शहरी एवं आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी तक से नगर आयुक्त की शिकायत कर चुकी है.

    स्लैब से न ढंकने से हुआ हादसा

    इधर, रांची विधायक सीपी सिंह ने घटनास्थल के मुआयने के बाद कहा कि उनके विधायक फंड से जितनी भी नालियों का निर्माण कराया गया है, उसमें स्लैब ढंकने की भी योजना है. लेकिन स्लैब नही ढंकने की वजह से यह हादसा हुआ है.

    सीपी सिंह ने कहा कि रांची नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए, लेकिन कहीं ना कहीं रांची नगर निगम द्वारा बड़े और खतरनाक नालों को ढंकने की दिशा में काम नहीं किया जा रहा है और वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है. जबकि उनके कार्यकाल में भी बड़े नालों को चिन्हित किया गया था, लेकिन अब तक इन नालों को ढंकने का काम नहीं किया जा सका है.

    15 घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ

    बुधवार रात नाले में फल व्यवसायी के बहने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी है. लेकिन एनडीआरएफ की टीम रात में नहीं पहुंची, एक बार फिर रांची डीसी के माध्यम से एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई. बाद में 15 घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुट गई थी.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग का अभियान, देवघर और मोहनपुर में छापेमारी
    Next Article रामगढ़ः आज से आम श्रद्धालुओं के लिए खुला रजरप्पा मंदिर, भक्त कर रहे मां छिन्नमस्तिका के दर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.