Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 4:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»विशेषज्ञों ने माना, पुलिस को यातायात उल्लंघन पर अधिक ध्यान देना चाहिए
    देश

    विशेषज्ञों ने माना, पुलिस को यातायात उल्लंघन पर अधिक ध्यान देना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : एक सितम्बर से लागू नये मोटर अधिनियम में भारी जुर्माने को लेकर चौतरफा छिड़ी बहस के बीच सड़क परिवहन शिक्षा से जुड़े एक विशेषज्ञ का मानना है कि यातायात पुलिस को प्रशासनिक की बजाय रोड़ पर वाहन चलाते वक्त किए जाने वाले उल्लंघनों पर ध्यान देना चाहिए।

    सड़क सुरक्षा पर शिक्षा देने वाले इंस्टीट्यूट रोड़ ट्रैफिक एजूकेशन (आईआरटीई) के अध्यक्ष डॉ रोहित बलूजा ने गुरुवार को यहां बताया कि एक अध्ययन के अनुसार 2017 में दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने वालों ने रोजाना 20 करोड़ से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इनमें से करीब 26 प्रतिशत यातायात उल्लंघन सड़कों की खराब हालत और यातायात प्रणाली की खामियों के कारण हुए। उन्होंने कहा कि 2007 में इस संबंध में किए गए अध्ययन में रोजाना करीब 14 करोड़ 60 लाख बार यातायात नियमों का चालकों ने उल्लंघन किया।

    डॉ बलूजा ने बताया कि पूरे देश की बात की जाये तो तकरीबन 6.2 अरब बार रोजाना सड़क पर वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया जिसमें से करीब डेढ़ करोड़ सड़कों की खराब हालत और यातायात प्रणाली की त्रुटि की वजह से हुए।

    उन्होंने सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने के उद्देश्य से हाल में मोटर वाहन नियम कड़ा बनाने के लिए यातायात उल्लंघन पर भारी जुर्माने के प्रावधान पर कहा कि विश्व भर में कुशल और वैज्ञानिक ढंग से यातायात प्रबंधन प्रणाली पर जोर दिया जाता है। इसमें इंजीनियरिंग सोल्यूशंस, चालक को प्रशिक्षण और सड़क पर चलने वालों को जागरुक बनाना आदि शामिल है जबकि देश का मौजूद मोटर वाहन कानून इसके ठीक विपरीत है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और देश के अन्य हिस्सों में यातायात पुलिस का ध्यान सड़क पर वाहन चलाते समय किए जा रहे उल्लंघनों पर नहीं होकर प्रशासनिक उल्लंघन जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट समेत अन्य कागजात नहीं होने पर अधिक है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि यातायात पुलिस यातायात को नियंत्रित करने और सड़क पर वाहन चलाने के समय किए जा रहे उल्लंघनों की बजाय आसान रास्ते पर काम कर रही है।

    वर्ष 2017 में उच्चतम न्यायालय गठित सड़क सुरक्षा समिति ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया थे कि वह देश भर में गति, लाल बत्ती उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और गलत दिशा में गाड़ी चलाने को खतरनाक श्रेणी में डाले और जुर्माना बढ़ाये। दिल्ली यातायात पुलिस ने इन निर्देशों को सही रूप में अपनाते हुए 2017 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 64.8 करोड़ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की और सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1584 रही। एक साल बाद जुर्माने की राशि 105 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी लेकिन मृतकों की संख्या बढ़कर 1690 हो गई। इससे स्पष्ट होता है कि अधिक जुर्माना लगाने से सड़क पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं में कमी के बारे में सोचना गलत है।

    उन्होंने कहा कि नये कानून में भारी राशि के जुर्माने के प्रावधान से भ्रांतियां, भ्रष्टाचार और जनता को परेशान किए जाने के मामले बढ़ने की आशंका है। भारी जुर्माने के कारण प्रत्येक चालक कानून को लागू कराने वाली एजेंसियों का ‘एटीएम’ बन जायेगा।

    Latest news Traffic police traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैसी वान डेर डुसैन ने कहा, आईपीएल का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा
    Next Article अब देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी मिट्टी के कुल्हड़ और गिलास में चाय-लस्सी!

    Related Posts

    Uncategorized

    10 हजार महीना कमाने वाले कुक के नाम पर 46 करोड़ का फर्जीवाड़ा, इनकम टैक्स की नोटिस पर खटखटाया HC का दरवाजा

    September 10, 2025
    देश

    PM मोदी असम को देंगे 18 हजार करोड़ की सौगात, कब… जानिये

    September 10, 2025
    देश

    राष्ट्रपति ट्रंप बोले – पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, जल्द होगी बात

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.