Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राष्ट्र भक्ति भाव के साथ सामूहिक प्रयास से आतंकवाद का खात्मा संभव- प्रकाश सिंह
    देश

    राष्ट्र भक्ति भाव के साथ सामूहिक प्रयास से आतंकवाद का खात्मा संभव- प्रकाश सिंह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2019Updated:September 12, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिनांक 11 नौ 2019 दिन बुधवार को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रांची यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा एवं संभावित चुनौतियां विषय पर एक विमर्श का आयोजन हुआ। यह विमर्श विवेक विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी कि रांची शाखा और राष्ट्रीय सेवा योजना रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
    मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रकाश सिंह पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश असम व पूर्व महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक झारखंड श्री कमल नयन चौबे मुख्य अतिथि की भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे ने की।

    मुख्य वक्ता श्री प्रकाश सिंह जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर व्यापक चुनौतियों पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया उन्होंने देश के विभिन्न कालखंड में विभिन्न दशकों की चर्चा की और 50 के दशक की नॉर्थईस्ट की अशांति से लेकर 60 के दशक में नक्सल ,70 के दशक में उल्फा, 80 के दशक में पंजाब के खालिस्तान और 90 के दशक में कश्मीर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की चर्चा की। आगे उन्होंने बताया कि देश में इंटरनल सिक्योरिटी डॉट्रेने नहीं होने के कारण बहुत सारी समस्याओं का समाधान करना बहुत ही मुश्किल है।
    अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए कोई स्थाई समाधान तो नहीं है इनसे हमें लड़ना ही पड़ेगा परंतु अन्य आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकारी तंत्र को सुधार कर इसमें कुछ विकास किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े हुए पक्षों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी संगठनों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह सरकार इस मामले का निपटारा सोच रही है वास्तविक रूप में यह उसका हल नहीं है यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिसे आंकड़ों के आधार पर नहीं देखना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत का एक अच्छा खासा युवा वर्ग इस्लामिक स्टेट की आईडियोलॉजी के समर्थन में आगे आ रहा है यह देश की आंतरिक व्यवस्था के लिए भविष्य में बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

    इकनोमिक टेररिज्म की चर्चा करते हुए उन्होंने भारत में बांग्लादेश नेपाल व विभिन्न बॉर्डर के माध्यम से नकली नोटों को फैलाए जाने पर चर्चा की और बताया कि यह हमारे इकोनामी को दिन-ब-दिन खोखला करता जा रहा है सरकार को इस पर विशेष ध्यान देते हुए इस तरह के व्यापक विस्तार को रोकना बहुत ही जरूरी है यह मामला सीधा हमारे आंतरिक सुरक्षा के मामले से जुड़ा हुआ है।

    नागालैंड इनसरजेंशी पर चर्चा करते हुए उन्होंने विस्तार से इस विषय में बताया कि किस तरह दशकों में नागालैंड नॉर्थईस्ट को अव्यवस्थित करने के लिए इनसरजेंशी का एक केंद्र बिंदु बना रहा है आज भी नागालैंड में बहुत से मिलिटेंट्स ग्रुप है जो सक्रिय रूप से सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं।

    सरकारी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा डेवलपमेंट का जो पैराडाइम है उसमें बहुत कमियां है। करप्शन इन जस्टिस सोशल इनिक्वालिटी खत्म नहीं हो रही है।

    अंत में कहा कि इंटरनल सिक्योरिटी का मामला बहुत ही पेचीदा है और अभी तक कि किसी भी सरकारों ने चाहे वह यूपीए हो या एनडीए ,मूल रूप से इस समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया।

    झारखंड पुलिस के महानिदेशक ने कहा यहां कई बड़ी बड़ी कंपनियां आए हैं आज की तारीख में यहां का रैली से लेकर पर्यटन में बढ़ोतरी आई है नक्सलवाद तो में कमी आई है और झारखंड में निवेश बढ़ रहा है हो

    उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समस्या में निरंतर वर्षों के प्रयास से भारी कमी आई है खूनी विद्रोह से सभ्य समाज का नाश हो रहा है लोगों को गलत विचारों द्वारा गलत राहों पर ले जाने का षड्यंत्र हो रहा है

    अध्यक्षीय उद्बोधन में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि आज का व्याख्यान हमारे छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए अवश्य प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।

    कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र के संयोजक डॉ नवीन कुमार सिन्हा जी ने केंद्र का परिचय कराते हुए केंद्र के द्वारा संचालित विभिन्न कार्य व उससे संबंधित सामाजिक कार्यों की चर्चा की व साथ-साथ विवेकानंद शिला स्मारक कन्याकुमारी की स्थापना का इतिहास समझाते हुए हमें विवेकानंद के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

    विमर्श का विषय प्रवेश डॉ प्रशांत कुमार पांडे ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना रांची विश्वविद्यालय के समन्वयक बृजेश कुमार ने अतिथि परिचय और स्वागत भाषण किया

    इस विमर्श में स्वामी दिव्यानंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री रविशंकर रांची विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा महाधिवक्ता चंद्रमौली सिंह डॉ अशोक चौधरी डॉ विजय सिंह डॉ केसी प्रसाद

    विवेकानंद केंद्र शाखा रांची की तरफ से प्रांत संगठन बिहार झारखंड श्री मुकेश किर अशोक प्रधान राजेश अग्रवाल मंगेश झा दुर्गा उरांव शशांक सिंह विवेक कुमार आयुष कुमार

    राष्ट्रीय सेवा योजना के अभिषेक अभिषेक कुमार सिंह सुरेश भगत शैलेश कुमार दीपा कुमारी आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही

    कार्यक्रम की शुरुआत 3 ओंकार के मंत्र से हुई कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशांत पांडे ने किया धन्यवाद ज्ञापन श्रेयांश भारद्वाज द्वारा किया गया अंत में डॉक्टर जिज्ञासा ओझा जी के द्वारा शांति मंत्र से कार्यक्रम का समापन किया गया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुटूपालू घाटी भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
    Next Article आज 12 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.