Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 5:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला में आसमानी बिजली का कहर, पिता और पुत्री की मौके पर मौत; नवजात समेत परिवार के चार लोग झुलसे
    झारखंड

    गुमला में आसमानी बिजली का कहर, पिता और पुत्री की मौके पर मौत; नवजात समेत परिवार के चार लोग झुलसे

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमलाः ज़िला के बसिया थाना अंतर्गत जकजोर गांव में रविवार को एक परिवार पर आसमानी बिजली का कहर बनकर टूटा. इस वज्रपात से से पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों में एक दुधमुंहा बच्चा समेत चार लोग शामिल हैं, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

    घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार जकजोर निवासी 45 वर्षीय दुर्गा सिंह अपने परिवार के सभी 6 सदस्यों जिसमें पत्नी समुद्री देवी (42 वर्ष), बेटी पुष्पा कुमारी (18 वर्ष), बेटी भारती कुमारी (8 वर्ष), बेटी बीनी कुमारी (5 वर्ष) और दुधमुंहे बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे.

    खेत में काम करने के दौरान शाम करीब 5 बजे गरज के साथ जोरदार बारिश शुरु हो गई. बारिश के बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य खेतों के मेढ़ के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान अचानक हुए वज्रपात ने पेड़ और उसके नीचे खड़े सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ठनका गिरने से पिता दुर्गा सिंह और पुत्री पुष्पा कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई.

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में ठनका की चपेट में आए सभी लोगों को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया. साथ ही वज्रपात में झुलसे लोगों का इलाज शुरु कर दिया है. फिलहाल चारों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

    वज्रपात की इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रमुख विनोद भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह पिंटू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया में पुलिस कांस्टेबल ने खुदकुशी की नियत से थाने की छत से लगाई छलांग, हालत नाजुक
    Next Article टोक्यो पैरालंपिक : अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता

    Related Posts

    झारखंड

    किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    June 22, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग के जेवर दुकान में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    June 22, 2025
    झारखंड

    TSPC उग्रवादी शंभू सिंह गिरफ्तार, क्या मिला उसके पास… जानें

    June 22, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

    June 22, 2025

    दरभंगा में तुफैल अहमद के घर 10 लाख की डकैती

    June 22, 2025

    किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    June 22, 2025

    दो दर्जन गांवों का पटना से टूटा सीधा सड़क संपर्क… जानें कैसे

    June 22, 2025

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.