Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, सीओ से हाथापाई 6 लोग गिरफ्तार
    झारखंड

    गिरिडीह में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, सीओ से हाथापाई 6 लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : NH114A मेन रोड स्थित करणपुरा में रविवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दुकान में टक्कर मारने की वजह से ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को बंधक बना लिया था। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस और प्रशासन के टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। सीओ कृष्ण कुमार मरांडी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 50 लोगों से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से दो दर्जन बाइक को जब्त किया है।

    कैसे भड़का मामला
    बेंगाबाद थाना के भोजदाहा कर्णपुरा मोड़ पर सुबह करीब आठ बजे गिरिडीह से देवघर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस गई। इसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और उसे बंधक बना सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश पासवान और सीओ कृष्ण कुमार मरांडी घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रमीणों को समझाते हुए जाम हटाने को कहा। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और फिर देखते ही देखते उग्र होकर सीओ के साथ हाथापाई पर उतर आए।

    एसडीएम और एसडीपीओ ने मुक्त कराया सीओ
    वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम विशाल खलखो और एसडीपीओ अनिल सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीओ को ग्रामीणों से मुक्त करवाया। इसके बाद करणपुरा मोड़ पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। वहीं, एसडीएम विशाल खलखो और एसडीपीओ अनिल सिंह के निर्देशानुसार मोड़ में सभी खड़ी बाइक को जब्त कर लिया गया। जबकि हिंसक झड़प में शामिल छह युवकों को खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर बेंगाबाद थाना ले आई। इधर, इस मामले में एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा है कि असामाजिक तत्वों ने ऐसी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। मामला पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, हादसे में तीन सवार घायल
    Next Article अफगानिस्तान : काबुल एयरपोर्ट पर हालात बेकाबू, गोलीबारी में पांच की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025
    झारखंड

    स्कूटी और स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौ’त, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

    September 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    September 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी

    September 12, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    September 12, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ

    September 12, 2025

    नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति, जल्द बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री

    September 12, 2025

    हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.