Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 5:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ढूंढी लैंडर विक्रम की लोकेशन, संपर्क की कोशिशें जारी: इसरो
    जोहार ब्रेकिंग

    चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ढूंढी लैंडर विक्रम की लोकेशन, संपर्क की कोशिशें जारी: इसरो

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2019Updated:September 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : इसरो अध्यक्ष के सिवन का कहना है कि हमें चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन मिल गई है। ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर खींची है। हालांकि उससे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। हम उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उससे जल्द ही संपर्क स्थापित कर लिया जाएगा।
    शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। 13 मिनट 48 सेकेंड तक सारी प्रक्रिया इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार चल रही थी। अचानक से आखिरी के डेढ़ मिनट में इसरो के कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। जिसके बाद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था।

    कुछ देर बाद के सिवन ने बयान जारी करते हुए बताया था कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक फिलहाल आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हुए हैं। सॉफ्ट लैंडिंग के महत्वपूर्ण पलों का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के बंगलूरू स्थित मुख्यालय पहुंचे थे। उनके साथ भारत के चंद्र मिशन के इतिहास का गवाह बनने के लिए देशभर से चुने हुए बच्चे भी मौजूद थे।

    हालांकि जब वैज्ञानिकों का लैंडर से संपर्क तब वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। हम आशान्वित हैं और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे।

    #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव का शूटर रियाज कोलकाता से गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस व कोलकाता एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर दबोचा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article ‘समर्थ’ योजना से राज्य के हस्तशिल्प से जुड़े कलाकार बनेंगे समर्थ : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

    August 21, 2025
    टेक्नोलॉजी

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर जंगल में शव जलाया, बाप-बेटे गिरफ्तार

    August 21, 2025
    Latest Posts

    JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

    August 21, 2025

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    August 21, 2025

    शराब घोटाला मामले में सुमित फैसिलिटी के निदेशक अमित प्रभाकर सोलंकी को बड़ी राहत… जानें क्या

    August 21, 2025

    एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को खेलने से नहीं रोकेगी सरकार, मगर पाकिस्तान के साथ…

    August 21, 2025

    SSP ऑफिस के बाहर से रस्सी काट भाग निकले दो उच्चके, फिर…

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.