Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो के दामोदर नदी में डूबे 3 छात्रों की तलाश में जुटी NDRF की टीम, एक छात्र का शव बरामद
    झारखंड

    बोकारो के दामोदर नदी में डूबे 3 छात्रों की तलाश में जुटी NDRF की टीम, एक छात्र का शव बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो. रविवार को दामोदर नदी में नहाने के दौरान पानी की तेज धार में डूबे तीन छात्रों की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम बोकारो पहुंच चुकी है. नदी में शवों की तलाश जारी है. एनडीआरएफ की टीम डूबे हुए छात्रों के शव को निकालने के लिए वोट के सहारे दामोदर नदी के रास्ते धनबाद सीमा पर प्रवेश कर भटिंडा फॉल की ओर गई. इसी दौरान टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर महुदा थाना क्षेत्र से छात्र हर्ष राज का शव बरामद किया.

    जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम दामोदर नदी क्षेत्र के किनारे सभी थानाक्षेत्र के चौकीदारों से संपर्क कर जानकारियां ली हैं. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने छात्र हर्ष राज का शव महुदा थाना क्षेत्र में दामोदर नदी से बरामद किया. बाकी दो छात्रों की तलाश जारी है.

    चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने बताया कि एक छात्र का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान भी की जा चुकी है. दामोदर नदी भातुआ शमसान घाट में नहाने के दौरान एमजीएम स्कूल 12वीं के तीन छात्र पानी की तेज धार में बह गए थे. इनमें सेक्टर-3ई का रहने वाला अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र हर्ष राज, सेक्टर-9डी का बसंत कुमार और सेक्टर-12 थानाक्षेत्र के बाघराय बेड़ा का शुभम कुमार मिश्रा शामिल थे.

    शव मिलने की सूचना पर चास बीडीओ की अगुवाई में एनडीआरएफ की एक टीम सड़क के रास्ते महुदा थाना क्षेत्र के लिए प्रस्थान कर चुकी है. जिस तरह से एनडीआरएफ की टीम धनबाद सीमा में दामोदर नदी में शवों की तलाश कर रही है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है शव बहकर काफी दूर निकल गया होगा, जिस कारण एक शव महुदा स्थित दामोदर नदी से बरामद हुआ है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में महिला ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
    Next Article राजधानी रांची में मोहर्रम में नहीं निकाला जाएगा जुलूस, सिर्फ नेयाज व फातेहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.