Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में दिसंबर तक पंचायत चुनाव, तैयारी अंतिम चरण में
    झारखंड

    झारखंड में दिसंबर तक पंचायत चुनाव, तैयारी अंतिम चरण में

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड में पंचायत चुनाव दिसंबर में होंगे. राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटी है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर यदि ज्यादा प्रभावी नहीं रही तो चुनाव जरूर करा लिये जायेंगे.

    राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. राज्य सरकार की हड़ी झंडी मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. कोरोना की तीसरी लहर का यदि राज्य में खास असर पड़ता है तो दिसंबर में पंचायत चुनाव करा लिए जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से लेकर पंचायतों के नये सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. आयोग द्वारा पंचायत चुनाव कराने से पहले निकाय चुनाव कराये जायेंगे तत्पश्चात पंचायतों के चुनाव होंगे.

    दिसंबर में होंगे पंचायत चुनाव-मंत्री

    राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को सहमति दे दी है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम के अनुसार सबकुछ सामान्य रहा तो दिसंबर में चुनाव कराये जायेंगे. उन्होंने कहा कि पहले से ही पंचायत चुनाव में एक वर्ष विलंब हो चुका है. हालांकि पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बढ़ाया गया है. इस संबंध में सरकार आने वाले समय में कुछ और नीतिगत फैसला लेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो.

    राज्य में तीसरी बार बनेगी गांव की सरकार

    झारखंड में काफी जद्दोजहद के बाद वर्ष 2010 में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए. तत्पश्चात 2015 में एक बार फिर गांव की सरकार बनी. जिसमें राज्यभर में 4402 मुखिया, 545 जिला परिषद सदस्य, 5423 पंचायत समिति सदस्य, 54330 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ था. वर्तमान में झारखंड में कुल 32660 गांव हैं. जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2020 में ही समाप्त हो चुका है. पंचायत चुनाव नहीं होने से राज्य सरकार को 15वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली राशि से वंचित होना पड़ेगा. इसलिए राज्य सरकार हर हाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना चाह रही है.

    Election
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ कैब ड्राइवर के सपोर्ट में आई राखी सावंत, बोली द ग्रेट खली मेरा भाई उससे आकर तो दो-दो हाथ कर
    Next Article टेक्सास में प्रवासियों को ले जा रही वैन हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.