Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने 12 खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, दीपिका-सलीमा समेत 3 को दिया सम्मान राशि
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने 12 खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, दीपिका-सलीमा समेत 3 को दिया सम्मान राशि

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया है. मंगलवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग के सभागार में नियुक्ति सह सम्मान राशि वितरण समारोह में सीधी नियुक्ति के तहत 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया और बारह खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिये गए. इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मौजूद थे. कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने गए राज्य के खिलाड़ियों के परिजन भी उपस्थित थे.

    बता दें कि पहले 28 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिल चुका है. मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं, मुख्यमंत्री ने तीरंदाज दीपिका कुमारी को उनके प्रदर्शन के लिये सम्मान राशि भेंट किया. दीपिका की तरफ से उनकी माता गीता कुमारी ने यह सम्मान राशि ग्रहित की. जबकि महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे के पिता और बहन ने उनकी तरफ से सम्मान राशि ग्रहण किया. निक्की प्रधान को भी उनके अब तक के प्रदर्शन के लिये सम्मान राशि भेंट की गई. अजय राज को भी तीन लाख की सम्मान राशि भेंट की गई.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस की चुनौती के बीच सरकार खेल और खिलाड़ियों को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि पहली बार खेल पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया था. अब तक 40 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है. पंचायत स्तर तक खेल के मैदान बनाये जा रहे हैं. राज्य में खेल का अंतराष्ट्रीय पैमाना बनाना चाहते हैं. खेल के क्षेत्र में बच्चियों की भागीदारी अधिक हो.

    सीएम ने कहा कि पढ़-लिख कर डॉक्टर और इंजीनियर बनने से ज्यादा टफ (मुश्किल) है खेल का मैदान, अभाव में इसे हासिल करना इतना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों को कई तरह के उपहार दिए जाएंगे. नियुक्ति पत्र पाने वाले खेल से जुड़े रहेंगे, यह सिर्फ खिलाड़ी का सम्मान है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, मेडल की उम्मीद बाकी
    Next Article चतरा : नशा के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 लाख 50 हजार के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    खूंटी

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    उत्तर-दक्षिण बिहार को जोड़ेगा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल, DM ने दिये निर्देश

    June 19, 2025

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.