देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी स्थित हंसा गार्डन में रहने वाले दवा कारोबारी के घर में डकैती हुई है। शनिवार की देर रात लगभग पौने दो बजे के आसपास हुई इस वारदात को लगभग आधा दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने अंजाम दिया। गृहस्वामी शशि भूषण ने बताया कि डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर उनका हाथ बांध कर चेहरा ढ़क दिया। इसके बाद अपराधियों ने आलमीरा तोड़कर उसमें रखे 13 भर के जेवरात और 45 हज़ार नगद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस बात की भी जानकारी दी कि वारदात के समय सारे अपराधियों ने नकाब पहना हुआ था और सभी हथियारों से लैश थे। अपराधियों के फरार होने के बाद गृह स्वामी ने किसी तरह अपना हाथ खोला और मामले की सूचना जसीडीह थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरु की।
देवघर : दवा कारोबारी के घर में डकैती, आधा दर्जन की संख्या में आये डकैतों ने दिया देर रात वारदात को अंजाम
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरामगढ़ में हाथियों का उत्पात, मक्के की फसल को किया बर्बाद
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




