Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
    झारखंड

    झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021Updated:July 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) रांची ने आज इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in , jacresults.com पर चेक कर सकेंगे। इंटरमीडिएट के लिए करीब 3.30 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार न तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से टॉपरों की सूची जारी की जाएगी और न ही दूसरे माध्यम से टॉपर निकाले जाएंगे। जैक की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि इस बार टॉपरों की सूची जारी नहीं होगी।

    साइंस में 86.89 फीसदी सफल.

    कॉमर्स में 90.33 फीसदी विद्यार्थी सफल.

    आर्ट्स में 92.71 फीसदी विद्यार्थी सफल.

    कोरोना के चलते इस बार परीक्षा नहीं हो सकी थी इसलिए रिजल्ट 11वीं के रिजल्ट के आधार पर तैयार किया गया है। 11वीं की ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा पर 80 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। वहीं, 20 प्रतिशत अंक प्रैक्टिकल से मिलेंगे। जिन विषयों का प्रैक्टिकल नहीं है, उसमें आंतरिक मूल्यांकन ( इंटरनल असेसमेंट) होगा और  इतने अंक दिए जाएंगे। 

    नहीं मिल सकती है प्रोत्साहन राशि
    मैट्रिक और इंटरमीडिएट का टॉपर लिस्ट नहीं जारी होने की वजह से 2021 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि पुरस्कार से छात्र-छात्राओं को वंचित रहना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने 2020 से ही इसकी शुरुआत की थी। इसमें मैट्रिक के पहले टॉपर को एक लाख, दूसरे टॉपर को 75 हजार और तीसरे टॉपर को 50 हजार की राशि दी गई थी। वहीं, इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में अलग-अलग फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर्स को तीन लाख, दो लाख और एक लाख की राशि दी गई थी। यह सिर्फ झारखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए ही नहीं, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के वैसे छात्र-छात्राएं, जो झारखंड में स्टेट टॉपर थे, उन्हें भी राशि देकर सम्मानित किया गया था। अब इस बार बोर्ड द्वारा टॉपर की लिस्ट नहीं जारी करने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकेगी।

    Jac
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी लेनदेन
    Next Article झारखंड में खुल गए स्कूल, वीकेंड लॉकडाउन में भी कई तरह की छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.