Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 93 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
    झारखंड

    चाईबासा को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 93 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम जिले को 93 योजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया. इन योजनाओं में ऑक्सीजन प्लांट और आरटीपीसीआर लैब, नवनिर्मित रेलवे ब्रिज, जीर्णोद्धार कर बनाये गए पिल्लई हॉल का भी उद्घाटन भी शामिल है. कार्यक्रम के दौरान सांसद गीता कोड़ा, मंत्री जोबा मांझी, विधायक दीपक बिरूआ, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव और जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी मौजूद थे.

    बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र

    जिले के पिल्लई हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन ने कई योजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान 45 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र, किसानों को केसीसी लाभ और कई लाभुकों के बीच करोड़ों की संपत्ति का वितरण किया गया. कार्यक्रम के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने जिले के लिए कई योजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि खनन बहुल क्षेत्र में जर्जर सड़कों का निर्माण जल्द होगा. उन्होंने कहा कि एनएच की सड़कों का प्रपोजल भी केंद्र के पास गया है. स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम सिंहभूम के करीब 15,600 किसानों का 65 करोड़ रुपये का ऋण भी माफ किया गया है.

    ओलंपिक के खिलाड़ियों को पुरस्कार

    अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभा और होनहार खिलाड़ियों से परिपूर्ण है. उन्होंने बताया कि ओलंपिक में राज्य महिला खिलाड़ी दम दिखा रही हैं. आने वाले समय में खिलाड़ियों को निखारने का काम झारखंड सरकार करेगी. इसी उद्देश्य से पश्चिम सिंहभूम जिले में खेल मैदान का निर्माण तेजी से हो रहा है. सीएम ने कहा की ओलंपिक से वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों को झारखंड सरकार पुरस्कृत कर सम्मानित करेगी.

    कोरोना को लेकर अपील

    कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ रहा है. ऐसे में लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव के पोस्टर से विवाद, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज
    Next Article मुक्केबाज लवलीना ने 69 किलो भारवर्ग में भारत के लिए पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में पहुंचीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.