Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कश्मीर पर भारत के साथ आया दक्षिण कोरिया, लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    कश्मीर पर भारत के साथ आया दक्षिण कोरिया, लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    सियोल : पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत को दक्षिण कोरिया का खुला समर्थन मिला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोरिया यात्रा के दौरान वहां की सरकार ने ऐलान किया कि पाक अधिकृत कश्मीर में काम करने वाली अपनी कंपनियों को सरकार द्वारा 2014 में लागू की गई नीति के अनुसार कोई भी सरकारी सहायता प्रदान नहीं किया जाएगा।
    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए कोरियन सरकार से बुनियादी ढांचे और अन्य परियोजनाओं में निवेश को अवरुद्ध करने का आग्रह किया है। भारतीय रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) भारतीय संप्रभुता का उल्लंघन करता है।

    बता दें, चीन द्वारा पाकिस्तान में बनाया जा रहा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरता है। इस निर्माण में चीनी कंपनियों के अलावा कई कोरियाई कंपनियां भी लगी हुई हैं। अब उन कंपनियों को दक्षिण कोरियाई सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी और टैक्स में रियायत नहीं मिलेगी।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कोरिया गणराज्य के प्रधानमंत्री ली नाक-योन ने कई अन्य सामरिक समझौतों पर सहमति व्यक्त की। रणनीतिक जानकार दक्षिण कोरियाई सरकार द्वारा की गई इस घोषणा को भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत करार दे रहे हैं।

    राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरियाई सरकार को जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान का कोई रिश्ता नहीं है। वह हिंसा भड़काने और प्रशासनिक स्थिति को बिगाड़ने के उद्देश्य से स्थानीय आबादी को भड़काता है।

    #National News #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब बैंक ग्राहकों को 59 मिनट में मिलेगा होम, पर्सनल लोन, 18 बैंकों ने दी मंजूरी
    Next Article जेएनयू देशविरोधी नारेबाजी मामला: कन्हैया पर नहीं चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    कारोबार

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 1, 2025

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025

    CM नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिड डे मील रसोइयों और संविदा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.