Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»“स्वागतम भैरव सिंह” के पोस्टर को लेकर राजधानी में कई तरह की चर्चा, पुलिस की मौजूदगी में हटा पोस्टर
    झारखंड

    “स्वागतम भैरव सिंह” के पोस्टर को लेकर राजधानी में कई तरह की चर्चा, पुलिस की मौजूदगी में हटा पोस्टर

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2021Updated:July 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को चौक-चौराहों पर लगाए गए कुछ पोस्टर की वजह से शहर का माहौल कुछ देर के लिए खराब हो गया. लोगों को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल, कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले का आरोपी भैरव सिंह की कई जगह बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए थे. इससे सरना समाज के साथ-साथ आम लोग भी आक्रोशित हो गए. लोगों ने पोस्टर को तुरंत हटाने के लिए सड़क जाम करने की धमकी दी.

    क्यों आक्रोशित है सरना समाज ?

    सरना समिति के सचिव रवि तिग्गा ने कहा कि निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने के आरोपी पर राजद्रोह का मामला बनता है और ऐसा आदमी हाथ में सरना धर्म का झंडा लिए पोस्टर में दिख रहा है. इससे सरना धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है. सरना समिति ने भैरव सिंह और पोस्टर लगाने वालों पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज करने की मांग की.

    जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस

    रांची के सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, अरगोड़ा, लालपुर सहित कई जगहों पर इसी तरह के पोस्टर-होर्डिंग्स लगाए जाने की खबर मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई. नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम को बुलाकर ऐसे सभी होर्डिंग्स को हटाया गया. अरगोड़ा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि सरना मामले में विधिवत कार्रवाई की जाएगी. रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट अफसर संतोष कुमार ने कहा कि सभी जगह से ऐसे पोस्टरों को हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे पोस्टर लगे होने की सूचना नहीं मिली थी.

    कौन है भैरव सिंह ?

    24 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला हुआ था. इस मामले में भैरव सिंह को आरोपी बनाया गया है. उसने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 26 जुलाई को कोर्ट ने भैरव सिंह को जमानत दी थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची की फॉरेंसिक टीम पहुंची धनबाद, घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटी
    Next Article सड़क हादसे में नेशनल राइफल शूटर की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.