Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में जलमीनार निर्माण के नाम पर 9 लाख का घोटाला, मुखिया और पंचायत सचिव को शोकॉज
    झारखंड

    जामताड़ा में जलमीनार निर्माण के नाम पर 9 लाख का घोटाला, मुखिया और पंचायत सचिव को शोकॉज

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ाः सोलर जलमीनार निर्माण के नाम पर जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में भारी पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है. यहां 14वें वित्त आयोग की राशि से सोलर जलमीनार निर्माण के नाम पर करीब नौ लाख रुपये की राशि निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर अब तक कोई काम नहीं हुआ.

    अफसर तलाशते रह गए जलमीनार

    ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से 14वें वित्त आयोग से मिली निधि से जामताड़ा में सोलर जलमीनार निर्माण कराया जाना था. अब जिले के नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में इस योजना में बड़े ‘खेल’ का मामल सामने आया है तो सरकारी विभागों में हड़कंप मचा है. टोपाटांड पंचायत में सोलर जलमीनार निर्माण का निर्माण कराया जाना था. लेकिन अरसे पहले इस योजना से निर्माण के नाम पर 9 लाख रुपये की निकासी कर ली गई, लेकिन अब तक काम भी शुरू नहीं हो सका है.

    शनिवार को नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने सोलर जलमीनार निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे तो जल मीनार कहीं नहीं दिखी. इस दौरान बीपीओ विद्युत मुर्मु, बीपीआरओ वेंजमीन हेम्ब्रम भी मौजूद थे.

    क्या है मामला

    बता दें कि, नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में 14वीं वित्त निधि से 7 सोलर जलमीनार निर्माण के लिए 9 लाख की राशि की निकाली गई है. लेकिन जमीनी स्तर पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है. 7 में से 1 जलमीनार ही बनी है, जबकि शेष जलमीनार का काम शुरुआती काम के बाद बंद कर दिया गया है.

    आरोपियों के पास सिर्फ 24 घंटे का मौकाः बीडीओ


    इस संबंध में बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि टोपाटांड पंचायत में 14वीं वित्त निधि से सोलर जलमीनार के लिए 9 लाख रुपये की निकासी करने और काम पूरा नहीं होने की बात सामने आई है. मैंने इस विषय को लेकर स्थलीय जांच की है. जांच में सात में से सिर्फ एक ही जलमीनार पूर्ण है, शेष छह जल मीनार अपूर्ण है. चूंकि अब 15 वीं वित्त निधि से काम शुरू कराए जा चुके हैं. ऐसे में अब अपूर्ण जल मीनार निर्माण का कार्य पूरा होना असंभव है.

    इस तरह संबंधित पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव की मिलीभगत से सोलर जलमीनार निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है. इसलिए संबंधित पंचायत सचिव और मुखिया से 24 घंटे के अंदर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है. यदि 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो विभागीय स्तर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाई ने की अपने छोटे विकलांग भाई की नुकीले हथियार से गोद कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में मंत्रियों के विभागों में फेर बदल, जगरनाथ महतो को शिक्षा व हफीजुल को मिला निबंधन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.