Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धुरकी में अपराधियों का उत्पात, सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों में लगाई आग
    झारखंड

    धुरकी में अपराधियों का उत्पात, सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों में लगाई आग

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: जिले के धुरकी में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करा रही कंपनी वीआरएस के घघरी गांव स्थित कैप कार्यालय पर धावा बोलकर कई वाहनों को फूंक दिया और कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार की देर रात की है। इस घटना में अपराधियों ने दो हाइवा, एक ग्रेडर और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया। जबकि दो जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अपराधियों ने लगभग आधा घंटे तक उपद्रव किया। इसके बाद गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। बताते चलें कि एक माह पूर्व कैंप ऑफिस से साईड इंजीनियर को रंगदारी की मांग पर नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। हालांकि घटना के 4 घंटे बाद नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया था।

    डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगाया

    कंपनी बिलासपुर से बीरबल होते हुए धुरकी तक सड़क निर्माण करा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मध्यरात्रि अचानक लगभग आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश अपराधी वीआरएस कंपनी के घघरी स्थित कैंप कार्यालय पर आ धमके। उस समय कैंप में कंपनी के कर्मचारी सो रहे थे। अपराधियों ने एक ड्राइवर को पकड़कर पीटते हुए कैंप ऑफिस पहुंचे। अपराधियों ने ऑफिस में सो रहे सभी कर्मियों को वहां से बाहर निकल कर एक जगह जमा किया और वहां रखे डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में दो हाईवा, एक ग्रेडर और एक रोलर जल कर राख हो गए। जबकि दो जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

    क्या कहा एसडीपीओ ने

    इधर, एसडीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा वाहनों को जलाए जाने की सूचना पर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article सावन का महीना आरंभ, सोमवार को बन रहे कई शुभ योग, जानें श्रावण का महात्म्य

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.