Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘राजस्थान में कुछ नहीं हुआ तो अब झारखंड में हाथ-पैर मार रही बीजेपी, कर रही सरकार गिराने की साजिश’
    झारखंड

    ‘राजस्थान में कुछ नहीं हुआ तो अब झारखंड में हाथ-पैर मार रही बीजेपी, कर रही सरकार गिराने की साजिश’

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की साजिश का खुलासा होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे सीधे-सीधे बीजेपी की साजिश करार दी है. साथ ही पार्टी ने सरकार में सहयोगी कांग्रेस को अपने विधायकों को सहेजने की सलाह दी है. शनिवार को पुलिस ने रांची के दो होटलों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. और दावा किया गया है कि ये लोग सरकार को गिराने की साजिश में जुटे हुए थे. इनके संपर्क में सत्तापक्ष के कई विधायक के होने का भी दावा किया गया है. इस पूरे मामले में एक बड़े उद्योगपति का भी नाम सामने आ रहा है. हालांकि वो बड़ा उद्योगपति कौन है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

    जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान बीजेपी के निशाने पर था. लेकिन वहां मुंह की खाने के बाद उनका टारगेट झारखंड है. झारखंड में सरकार गिराने की साजिश चल रही है. लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और कार्रवाई की गई है.

    जेएमएम नेता के मुताबिक होटल में कई लोग ठहरे हुए थे, लेकिन पुलिस को देख वे समान छोड़ फरार हो गए. इससे कई तरह के संदेह पैदा होते हैं. भट्टाचार्य ने कहा कि ना तो झारखंड की जनता बिकाऊ है और ना लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए हमारे विधायक. हालांकि उन्होंने अपने विधायकों पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को अपने विधायकों को सहेजने की सलाह दी.

    जेएमएम महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से अलोकतांत्रिक व्यवहार किया जा रहा है, जो भयानक है. ऐसी साजिश के खिलाफ हमलोग चुप नहीं रहेंगे.

    जानकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार तीन लोगों में से दो बोकारो के रहने वाले हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में मशरूम चुनने गई महिला को झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने कूचकर मार डाला, शव जंगल से बरामद
    Next Article यूपीएससी का इंटरव्यू क्लियर नहीं होने पर स्टेटस मेनटेन करने के लिए बनी फर्जी IAS अधिकारी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.