Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध ऑटो स्टैंड से सवारी उठाना पड़ेगा महंगा, 1 लाख तक जुर्माना वसूल सकती है ट्रैफिक पुलिस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध ऑटो स्टैंड से सवारी उठाना पड़ेगा महंगा, 1 लाख तक जुर्माना वसूल सकती है ट्रैफिक पुलिस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Special
    रांची। राजधानी की सड़क या अवैध ऑटो स्टैंड से सवारी उठाना अब पड़ सकता है महंगा। ऑटो रोककर सवारी उठाने वालों पर अब डंडा चलाने की तैयारी चल रही है। ट्रैफिक पुलिस अवैध ऑटो स्टैंड या सड़क से सवारी उठाने वालों पर डंडा चलाने के साथ साथ जुर्माना राशि वसूलने की तैयारी में है। यह राशि 1 लाख तक ट्रैफिक पुलिस वसूल सकती है। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने नए मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार अवैध ऑटो स्टैंड या सड़क से सवारी उठाते पकड़े जाने वाले ऑटो से एक लाख तक जुर्माना वसूला जाएगा। यह पहली बार में नहीं बल्कि तीसरी गलती में भरना पड़ सकता है। संशोधित मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 193 की अलग-अलग उपधारा का हवाला देते हुए आदेश जारी किया गया है।

    क्या है नियमावली में

    नए मोटर व्हीकल एक्ट में नियमावली के अनुसार पहली बार में एक हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। यह जुर्माना 25 हजार रुपये से कम नहीं होगी। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कराने वाले एजेंट या अन्य व्यक्ति से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जल्द ही सभी ट्रैफिक पोस्ट के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी इसे सख्ती से पालन करते हुए अभियान चलाएंगे। बता दें कि रांची नगर निगम की ओर से केवल तीन ही ऑटो स्टैंड चिह्नित हैं। जहां से सवारी उठाई और उतारी जा सकती है। इनमें रातू रोड न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड, संत जेवियर कॉलेज के सामने और अरगोड़ा चौक मैदान के सामने ऑटो पड़ाव शामिल है। जबकि, सारे ऑटो स्टैंड अवैध हैं।

    सड़क को बना दिया ऑटो स्टैंड

    कांटाटोली चौक के समीप सड़क पर अवैध रूप से चालकों ने ऑटो स्टैंड बना दिया है। फ्लाईओवर की पाइलिंग के आसपास भी ऑटो खड़ी कर सवारी उठाई जाती है। इससे कांटाटोली से नामकुम, कांटाटोली से बहुबाजार और कांटाटोली से पुरुलिया रोड जाने वाले मार्गों में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। हालांकि कांटाटोली चौक पर सुबह से देर शाम तक ट्रैफिक के जवान मौजूद रहते हैं। पुलिस अफसरों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने कई बार कांटाटोली चौक से अवैध स्टैंड को हटाया। सप्ताह भर तक ऑटो नहीं लगने दिया जाता है। इसके बाद फिर से स्थिति वैसी ही बन जाती है।

    न्यू मार्केट चौक पर सड़क खाली कराने के लिए चलाना पड़ता है डंडा

    न्यू मार्केट चौक के पास सड़क पर सवारी उठाए जाने पर हमेशा जाम लगता है। यहां से जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को डंडा भांजना पड़ता है। ऑटो को हांक कर हटाने के बाद फिर पीछे से आने वाले ऑटो वही करते हैं। इस तरह हर पांच से दस मिनट में वहां जाम लगती है। ट्रैफिक सिग्नल खुलने के बावजूद वहां से लोग स्मूथली आगे नहीं बढ़ पाते है।

    jharkhand Latest news Traffic police traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूएपीए के तहत मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और लखवी आतंकवादी घोषित
    Next Article आज 05 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.