Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 10:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डॉक्टर पति निकला फरेबी ,पति के खिलाफ गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज
    झारखंड

    डॉक्टर पति निकला फरेबी ,पति के खिलाफ गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वाः जिले में एक महिला ने अपने कथित डॉक्टर पति की पोल खोल दी. यूपी से अपने पति को ढूंढने गढ़वा पहुंची महिला को पता चला कि उसके पति ने कुछ दिन पहले ही एक शादी रचाई है. हालांकि उसका पति तो नहीं मिला, लेकिन नई नवेली पत्नी मिल गई. तब महिला ने बताया कि उसका पति लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ करता है और फिर फरार हो जाता है. उसने अब तक तीन शादियां की हैं. हालांकि महिला ने अपने कथित डॉक्टर पति के खिलाफ गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

    बनारस में हुआ था प्यार

    बता दें कि यूपी के गाजीपुर की रहने वाली साधना तिवारी बनारस में पार्लर चलाती थी. उसके पार्लर के सामने यूपी के फैजाबाद का रहने वाला लक्ष्मीनारायण मिश्र हॉस्पिटल चलाता था. एक बार साधना बीमार हुई और सामने वाले हॉस्पिटल में इलाज कराने चली गयी. वहां डॉ लक्ष्मीनारायण से उसकी दोस्ती हो गई. डॉक्टर ने अपनी पत्नी की मौत हो जाने की झूठी बात कही. साधना के अनुसार वह डॉक्टर से प्यार करने लगी. उसे यह पता नहीं चल सका कि डॉक्टर उसके साथ प्यार का नाटक कर रहा है. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली.

    शादी के बाद शुरू हुआ यातनाओं का दौर

    शादी के बाद साधना प्रेग्नेंट हुई तो डॉक्टर उसे तरह-तरह की यातनाएं देने लगा. इसी बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया. साधना को धीरे-धीरे अपने पति की सच्चाई का पता चलने लगा था. उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसके पति की पहली पत्नी जिंदा है. इसी बीच डॉक्टर उसे बनारस में छोड़कर भाग गया. कई शहरों में साधना अपने पति को ढूंढती रही. एक-दो बार दोनों आमने सामने भी हुए लेकिन डॉक्टर ने साधना के बच्चे को बाप का नाम देने से इनकार कर दिया. साधना ने फैजाबाद थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. इस तरह छह वर्ष गुजर गए. इसी बीच पता चला कि उसका पति गढ़वा में है.

    साधना ने अपने पति की नई बीवी को बताई सच्चाई

    साधना ने कहा कि वह जब गढ़वा पहुंची तो पता चला कि उसका पति गढ़देवी नर्सिंग होम में काम करता है. वह सीधे वहां पहुंची. वहां पता चला कि उसने तीन-चार दिन पूर्व एक और शादी कर ली है. वह अपने पति के गढ़वा स्थित आवास पर पहुंच गयी. वहां उसे घर के अंदर घुसने से रोक दिया गया. उसके बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और घर खोलवाकर डॉक्टर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला. घर में उसकी नई पत्नी थी. पुलिस ने उससे पूछताछ की. बाद में साधना ने भी उसे डॉक्टर की सच्चाई बताकर सतर्क रहने की नसीहत दी. साधना ने यह भी कहा कि उसके पति ने तीन-तीन शादियां की है. कई लड़कियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ भी किया है.


    वहीं पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि घर में डॉक्टर की खोजबीन की गई. लेकिन वह नहीं मिला. पीड़ित महिला को महिला थाना में शिकायत करने की सलाह दी गयी है. साधना ने महिला थाना गढ़वा में भी इसकी शिकायत की

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article रामगढ़ के दरोगाजी आशिकी में पहुंचे हवालात, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

    Related Posts

    झारखंड

     FJCCI चुनाव शुरू: रांची में 3985 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    September 21, 2025
    गिरिडीह

    मूसलाधार बारिश में 2 साल का बच्चा नाले में बह गया, खोज जारी

    September 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    September 21, 2025
    Latest Posts

    अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी “बगराम एयरबेस वापस करो, नहीं तो बुरा होगा”

    September 21, 2025

    GST कटौती के बाद अमूल ने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाईं, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

    September 21, 2025

    BCCI में बड़ा बदलाव! मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए अध्यक्ष

    September 21, 2025

     FJCCI चुनाव शुरू: रांची में 3985 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

    September 21, 2025

    अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.