Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 8:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2021Updated:July 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना थाना अंतर्गत ओकनी मोहल्ला में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से मौत हुई है। दूसरी ओर स्थानीय और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान कमरे के बाहर से बिजली के तार से दरवाजा का कुंडी बंधा हुआ था। वही परिजनों का यह भी कहना है कि दरवाजे का निचला हिस्सा जला हुआ है। इसके साथ ही साथ पर्दा और अलमीरा के ऊपर कपड़ा रखा हुआ था वह भी जला हुआ था। ऐसे में लगता है कि किसी ने घर में आग लगा दी। आग लगाने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया और वे झुलस कर मर गए। इस कारण इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

    पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। मृतकों में मां, पिता और 6 साल का पुत्र शामिल है। मृतकों में 45 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा, 40 वर्षीय सोनम देवी, 6 वर्षीय आयुष कुमार शामिल है।

    मृतक के घर में बुधवार को गृह प्रवेश था। पूरा परिवार गृह प्रवेश की पूजा करके अपने पुराने घर में आया था। छोटे भाई अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि रात के 11:00 बजे के आसपास हमलोग बातचीत भी किए और सब अपने अपने घर में सोने के लिए चले गए। रात के 1 बजे के आसपास धुआं निकलने और आसपास के लोगों के द्वारा हल्ला करने के बाद हमलोगों की नींद खुली। तब जाकर इस घटना की जानकारी मिली है।

    मृतक के परिवार में उनके छोटे भाई अविनाश कुमार की शुक्रवार को शादी भी होनी है। पूरे घर में इसे लेकर तैयारी भी चल रही थी। अविनाश कुमार ने बताया कि हमारा पूरा परिवार बिखर गया है। हमलोग सभी भाई अपने-अपने घर में रहते हैं। सबका घर आसपास है। उसने ही जानकारी दी कि गृह प्रवेश का खाना खाने के बाद उनकी दो बेटियां दूसरे कमरे में सोने चली चली गई थी। इस कारण वे बच गई।

    घटना के बाद परिवार समेत मोहल्ले में मातम का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मुन्ना शर्मा काफी मिलनसार व्यक्ति थे, वो एलआईसी के एजेंट भी थे। किसी से भी कोई दुश्मी भी नहीं थी। परिवार काफी शांति से मोहल्ला में रहते थे। वार्ड पार्षद ने भी इस घटना को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है।

    अब पूरे मामले को लेकर लोहसिंघना पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिर घटना के पीछे का कारण क्या है। जिस कमरे में घटना घटी थी उस कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

    Crime news Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब जीका वायरस का खतरा, मच्छरों से बचाव ही है एकमात्र उपाय
    Next Article नामकुम में करेंट लगने से छात्र की मौत, गांव में मातम पसरा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025
    Latest Posts

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025

    सोनारी डोबो पुल पर बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग तेज़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की DC से मुलाकात

    August 7, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें आवेदन

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.