Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत
    झारखंड

    रिम्स में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिम्स में इलाजरत ब्लैक फंगस की मरीज उषा देवी की रविवार सुबह मौत हो गई। उषा देवी को शनिवार को रिम्स में चिकित्सकों की टीम ने उनका आॅपरेशन किया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करा दिया गया था। परिजनों ने रिम्स प्रबंधन और चिकित्सकों में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि वे उषा देवी को इलाज के लिए 17 मई को रिम्स लाए थे। उनका आरोप है यहां उनके मरीज का इलाज शुरू करने में 2 दिन लगा दिए गए। यहां डॉक्टर्स से गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई लेकिन रिम्स में चिकित्सकों ने ध्यान नहीं दिया। इस पर उन्होंने थक हार कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद रिम्स निदेशक को चीफ जस्टिस ने कड़ी फटकार लगाई थी और बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया था।

    मृतका के बेटे गौरव गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद 2 दिन पहले रिम्स प्रबंधन की ओर से डॉक्टर की एक टीम ने उषा देवी का आॅपरेशन किया था, लेकिन आॅपरेशन के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। उषा देवी के बेटे ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इधर उषा देवी की मौत को लेकर डॉ। सीके बिरवा ने बताया कि मरीज के सिप्टिसिमिया में चले जाने के कारण उषा देवी की मौत हो गई। शनिवार को आॅपरेशन किया गया था। इस दौरान आंख से अत्यधिक ब्लीडिंग हो गई थी। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी लो हो गया था, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। रविवार को आईसीयू में उषा देवी ने अंतिम सांस ली।

    रिम्स में इलाज में देरी और मां की पीड़ा के कारण उनके बेटे और परिजनों ने कुछ दिन पहले उषा देवी के लिए इच्छा मृत्यु की भी मांग की थी। बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने मिलकर मदद करने और समस्या सुनने का वादा किया था। ब्लैक फंगस पीड़िता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही उनके मरीज की मौत हुई है। इसलिए हम कोर्ट और सरकार से यह मांग करते हैं की लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है।

    Black Fangus Jhakrhand news Latest news Online news Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ का कहर, पुलों पर पानी चढ़ जाने से 12 ट्रेनें रद्द, 17 का मार्ग बदला
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों के संरक्षक : तेजस्वी

    Related Posts

    झारखंड

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025
    जमशेदपुर

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025
    Latest Posts

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025

    एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मासूम की गई जान

    June 20, 2025

    मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.