Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड और 11000 नकद बरामद
    झारखंड

    देवघर: प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड और 11000 नकद बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के एक गैंग का खुलासा देवघर पुलिस ने किया है। साइबर थाना की पुलिस ने इस मामले में एक सीएसपी संचालक सहित दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर जिला के पालाजोरी थाना क्षेत्र के ब्रह्मसोली, मोहनपुर थाना क्षेत्र के पारडोल और सारवां थाना क्षेत्र के झिकटी गांव से हुई है। शनिवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 25 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 3 चेकबुक और 11000 रुपया कैश बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार अपराधियों में 28 वर्षीय असलम अंसारी, 22 वर्षीय आरिफ अंसारी, 27 वर्षीय रकाउल अंसारी, 30 वर्षीय मोकिम अंसारी, 25 वर्षीय सलाउद्दीन अंसारी, 26 वर्षीय अब्दुल अंसारी, 20 वर्षीय शाहरुख अंसारी, 25 वर्षीय कुद्दुस अंसारी, 27 वर्षीय फिरोज अंसारी और 24 वर्षीय सिकंदर यादव का नाम शामिल है। इसके साथ ही डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी सिकंदर यादव सारवां के मनिगढ़ी में ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालक है।

    इसके अलावा डीएसपी ने बताया कि साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। पकड़े गए साइबर अपराधी प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों को किस्त की राशि एकाउंट में जमा कराने का प्रलोभन देकर ठगी करते थे। साथ ही एयरटेल, जियो का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर जीएसटी टैक्स कमीशन के नाम पर पैसों की ठगी करते थे।

    इनके अलावे ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, पेड़ के नीचे छिपा था पूरा परिवार
    Next Article यूरिक एसिड बढ़ गया है तो न खाएं ये चीजें, जानें किन फूड्स से करें परहेज

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    July 29, 2025

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 29, 2025

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.