Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 2:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) का उद्घाटन
    झारखंड

    रांची: कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची, 29 मई 2021: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) खोला गया। ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विधायक राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित थे।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से कांग्रेस भवन, रांची ऑक्सीजन बैंक खोला गया है, जो काफी सराहनीय कदम है, इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क में 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।

    डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना के पहली लहर में भी एवं दूसरी लहर में भी बेहतर ढंग से जनता की सेवा में लगी रही। मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन लगातार लोगों के बीच बांटा गया, वहीं दूसरी लहर में इन सब चीजों के अलावे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन मशीन, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान कर जनता की सेवा में कांग्रेस पार्टी हमेशा उपलब्ध रही है। उम्मीद करता हूं कि युवा कांग्रेस के प्रदेश कुमार गौरव के नेतृत्व में ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा।

    कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्य कर लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे।  

    झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस भवन, रांची में बनाये गये ऑक्सीजन बैंक युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा, जो क्षेत्र में घुम-घुमकर जरूरतमंद मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा, तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता ही ऑक्सीजन मशीन की निगरानी की जाएगी। इन सभी सुविधाओं को जन-जन में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी एक टाॅल फ्री नम्बर जारी कर लोगों को अवगत कराया जाएगा ताकि सभी लोग कांग्रेस पार्टी की सेवा को ले सके।

    इस अवसर पर उज्ज्वल तिवारी, शरिक अहमद, प्रिंस बट्ट, हैदर अली, अनिकेत, इन्द्रजीत सिंह, आरूषी वंदना, दीपक ओझा, अजय सिंह, रोहित सिन्हा आदि मौजूद थे।

    Congress political parties
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL के बचे हुए मैच UAE में खेले जाएँगे, सितंबर-अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट
    Next Article तत्काल प्रभाव से हैं निलंबित है सीओ सुनीता कुमारी, फिर भी बतौर बीडीओ निकाल रहीं आदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    झारखंड

    झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली

    August 3, 2025
    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    Latest Posts

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025

    झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली

    August 3, 2025

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन

    August 3, 2025

    रात को देर तक जागने की आदत से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

    August 3, 2025

    इंस्टाग्राम पर अब नहीं जा सकेंगे LIVE, अगर…

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.