रांची। चक्रवाती तूफान ‘यास’ के वजह से राजधानी समेत झारखण्ड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटो से बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 5 स्थित बांग्ला स्कूल के पास एक घर की दीवार गिर गई। इस घटना में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
बताया जा रहा है कि धुर्वा के सेक्टर 5 स्थित बांग्ला स्कूल के पास रहने वाले शंकर पांडे अपने एक साल के बेटे के ऋषि पांडे के साथ सोया हुआ था।इसी दौरान भारी बारिश होने के वजह घर की दीवार दोनों के ऊपर गिर गया। जिस कारण दोनों दीवार के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को मलबे से बाहर निकाला है।
चक्रवाती तूफान यास ओडिशा के बाद झारखण्ड की ओर बढ़ चला है। गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। राँची समेत 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हालांकि यास आज झारखंड में प्रवेश कर रहा है, लेकिन इसका असर पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में दिख रहा है। यास चक्रवर्ती तूफान के मद्देनजर मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. यास चक्रवर्ती तूफान का सबसे अधिक झारखंड के दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में असर दिखेगा. यहां मूसलाधार बारिश होगी. वही राज्य के मध्य भाग रांची, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और खूंटी जिले के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान 50 से 70 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलन सकती है। राज्य में चक्रवर्ती तूफान का प्रभाव 28 मई तक देखने को मिलेगा।
राजधानी में “यास” का दिखा असर, धुर्वा में घर की दीवार गिरने से मासूम समेत दो की मौत
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article27 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

