Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना महामारी : देश में मौत के आंकड़े से दहशत में आए लोग, 24 घंटे में मिले 2.22 लाख केस, 4454 की गई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना महामारी : देश में मौत के आंकड़े से दहशत में आए लोग, 24 घंटे में मिले 2.22 लाख केस, 4454 की गई जान

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल बना हुआ है। कोरोना मरीजों की  बड़ी संख्या की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2.22 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,455 की जान चली गई है। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 3,02,544 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,37,28,011 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 27,20,716 सक्रिय मामले हैं।

    देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 4,454 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 3,03,720 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब 10 दिन से अधिक समय से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।

    coronavirus coronavirus cases National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने देशभर में 15 हजार मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन पहुंचाई
    Next Article 24 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच

    May 30, 2026
    जामताड़ा

    चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

    May 30, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स कारोबारी को लूटा

    May 30, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.