Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में पहली बार आए सवा 3 लाख केस, 2104 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में पहली बार आए सवा 3 लाख केस, 2104 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2021Updated:April 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली। भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दुनिया में पहली बार एक दिन में सवा तीन लाख कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे। अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे।

    देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति

    कुल कोरोना केस- एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965

    कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880

    कुल एक्टिव केस- 22 लाख 91 हजार 428

    कुल मौत- 1 लाख 84 हजार 657

    कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 डोज दी गई

    दिल्ली में संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए

    दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई। वहीं 249 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 12,887 हो गई है। राजधानी में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि हर तीसरे नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही महानगर ऑक्सीजन और बिस्तरों की किल्लत से भी जूझ रहा है।

    महाराष्ट्र में संक्रमण के 67,468 मामले सामने आए

    महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई। 568 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे। 568 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61,911 हो गई है।

    coronavirus cases Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, पल्स अस्पताल में हैं भर्ती
    Next Article सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, चुनावी धांधली सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025
    टेक्नोलॉजी

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025
    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, चुनावी धांधली सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.