Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल बंद

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: झारखंड सरकार ने राज्‍य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कड़ा निर्णय लिया है। आज शाम जारी आदेश के अनुसार राज्‍य में सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आज शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया।

    पहले आठवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई थी। इसे फिलहाल रोक दिया गया है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की ही अनुमति दी गई है। पूर्व से निर्धारित सभी परीक्षाएं होंगी, उसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाएगा। उन्हें कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य सचिव केके सोन, आपदा सचिव डाॅ. अमिताभ कौशल भी मौजूद रहे। बैठक में रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। धार्मिक स्थल व रेस्टोरेंट में कुल क्षमता के सिर्फ 50 फीसद ही उपस्थिति रहेगी।

    बता दें कि राज्‍य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कई दिनों से 1000 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के अक्‍टूबर माह के बाद सबसे ज्‍यादा है। कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद राज्‍य में स्‍कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा पार्कों को भी खोलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन हालात बिगड़ने के बाद आज हेमंत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : बेगूसराय मंडल कारा के एंबुलेंस चालक की हत्या
    Next Article ब्याज दरों में बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.