Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एटीएम मशीन से कटे-फटे नोट निकलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं, जानें क्या करें
    जोहार ब्रेकिंग

    एटीएम मशीन से कटे-फटे नोट निकलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं, जानें क्या करें

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : डिजिटल युग में आज-कल लोगों के पर्स में पहले की अपेक्षा कैश कम हो गए हैं। इनकी जगह एटीएम कार्ड ने ले ली है। छोटे-बड़े शहरों में पहले जहां एटीएम मशीनों की कमी रहती थी, वह हाल के कुछ सालों में पूरी हो गई है। ऐसे में लोग जब चाहें, जहां चाहें, अपनी जरूरत के मुताबिक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। पर एटीएम के इस्तेमाल में काफी सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है।

    क्‍या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप एटीएम (ATM) गए हों, आपने कुछ रुपये निकाले हों, लेकिन कटे-फटे नोट निकल गए हों। ऐसे मौके पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इन नोटों को आसानी से बदलवा सकते हैं और बदले में नए नोट या साफ नोट ले सकते हैं।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियम कहते हैं कि ATM से निकले कटे-फटे नोटों को बैंक से बदलवाया जा सकता है, और कोई भी सरकारी या प्राइवेट बैंक ऐसा करने से इनकार नहीं कर सकता। बैंक से नोट बदलना मात्र कुछ मिनटों का प्रोसीजर होता है। अगर कोई बैंक प्रोसीजर के नाम पर आपको लंबा इंतजार कराता है या नोट बदलने से इनकार करता है तो आप पुलिस से इसकी शिकायत कर सकते हैं। RBI के अनुसार, ऐसा करने वाले बैंकों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

    आपने जिस बैंक के ATM से कैश निकाला है सबसे पहले उस बैंक में जाएं। वहां जाकर आपको एक एप्लीकेशन लिखनी होगी, जिसमें आपको पैसे निकालने की तारीख, समय और ATM की लॉकेशन लिखनी होगी। इसके बाद आपको ATM से पैसा निकालने के बाद निकली उस स्लिप की कॉपी को एप्लीकेशन के साथ अटैच करना होगा और फिर उसे बैंक में जमा करना होगा। अगर आपके पास ट्रांजेक्शन की स्लिप नहीं है तो फिर मोबाइल पर आए ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी देनी होगी।

    ये एप्लीकेशन जमा करते ही बैंक के अधिकारी आपकी अकाउंट डिटेल्स को वेरिफाई करेंगे, और सब कुछ सही होने पर आपसे कटे-फटे नोट ले लेंगे और उसके बदले नए नोट दे देंगे। इस पूरे प्रोसेस में मात्र कुछ ही मिनटों का समय लगता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल- डीजल के दाम में छठवें दिन भी कोई बदलाव नहीं
    Next Article दहेज के लालची सास-ससुर ने पार की सारी हदें, बहु को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया- लाठी-डंडों से पीटा

    Related Posts

    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.