Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आजादी का अमृत महोत्सव पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, ओलंपिक खिलाड़ियों ने शांति व सदभावना की लगाई दौड़
    झारखंड

    आजादी का अमृत महोत्सव पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, ओलंपिक खिलाड़ियों ने शांति व सदभावना की लगाई दौड़

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • चतरा व पिपरवार में दौड़े खिलाड़ी
    • कुल्लू मोड़ से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक हुई दौड़
    • विजेता खिलाड़ियों को जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत

    चतरा। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में “आजादी का अमृत महोत्सव” पर जिला ओलंपिक संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को 03 किलोमीटर ‘क्रॉस कंट्री रेस’ का आयोजन किया गया। यह रेस चतरा-चौपारण रोड स्थित कुल्लू मोड़ से तड़के 06 बजे प्रारंभ होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। आयोजन में ओलम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त जिला ताइक्वांडो संघ व डीएवी पब्लिक स्कूल के करीब 50 की संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रेस में कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन किया गया था। मौके पर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह,जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा,सचिव उमेश कुमार,संयुक्त सचिव रामप्रकाश कुमार,कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल के खेल प्रशिक्षक अभिजीत कुमार सिन्हा व ताइक्वांडो की सीनियर खिलाड़ी राखी कुमारी मौजूद थे। वहीं कोयलांचल क्षेत्र के पिपरवार, बचरा में एथेलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दो वर्गों में बंटकर क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लिया। बचरा के 4 नंबर मैदान से 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 60 बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों को बचरा चार नंबर रोड से विशुझापा ,बाजार टांड, पंजाब नेशनल बैंक होते हुए बचरा 4 नंबर मैदान पहुंची। जहां रेस का समापन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में जिला ताइक्वांडो संघ के सौरभ सोनी को प्रथम स्थान,डीएवी पब्लिक स्कूल के सौरभ कुमार को द्वितीय स्थान एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के महावीर उरांव को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। वहीं पिपरवार में आयोजित रेस में बालक वर्ग में आकाश कुमार महतो को प्रथम,कृष्णा कुमार को द्वितीय व प्रदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। बालिका वर्ग में पम्मी कुमारी को प्रथम,लवली रानी को द्वितीय व संगीता कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। विजेता खिलाड़ियों को चतरा उपायुक्त दिव्यांशु झा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना चोर गिरोह के सरगना सनाउल को किया गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
    Next Article आग ने मचाई तबाही, दो मचान समेत हजारों की संपत्ति राख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.