Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»किसानों का भारत बंद, झारखंड में वाहनों का परिचालन प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    किसानों का भारत बंद, झारखंड में वाहनों का परिचालन प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची, : केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आज भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं वहीं वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा।

    भारत बंद के आह्वान के कारण आज राज्य भर में सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, लेकिन राजधानी रांची में बंद का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है। वहीं, माओवादियों द्वारा भारत बंद को समर्थन दिये जाने के कारण नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में इसका मिलाजुला असर देखा जा रहा है। माओवादियों के बंद में शामिल होने से झारखंड पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    भारत बंद के आह्वान के कारण बिहार जाने वाली लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन बंद है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों पर मालवाहक और निजी वाहनों का परिचालन सामान्य है।

    किसानों के आंदोलन के चार महीना पूरा हो जाने पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखने की घोषणा की गयी है। वहीं, बंद को संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़ी ट्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया है, इस कारण खनन क्षेत्रों में उत्खनन, ढुलाई और परिवहन का काम प्रभावित होने की खबर है लेकिन व्यावसायिक संगठनों द्वारा बंद से खुद को अलग रखने के कारण दुकनें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे।

    इधर, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत बंद तथा कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका को लेकर रांची में सुबह पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक निषेधाज्ञा जारी की गयी है। दूसरी तरफ झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित इलाकों और खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त लगातार जारी है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    दूसरी तरफ पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के रेडमा चौक में बंद के समर्थन में उतरे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गिरिडीह जिले के राजधनवार चौक के निकट भाकपा-माले कार्यकर्त्ताओं ने एनएच को घंटों जाम रखा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बंद को वाम संगठनों से संबंद्ध विभिन्न श्रमिकों की ओर से समर्थन दिया गया था।

    Bharat Bandh Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की मदद से आग पर पाया काबू
    Next Article बिहार में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ किसानों का भारत बंद

    Related Posts

    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025
    Latest Posts

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.