Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: पुलिस ने किया 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 14 मोबाइल, 8 एटीएम, 2 पीओएस मशीन, 2 बाइक और 17500 रुपया कैश बरामद
    झारखंड

    देवघर: पुलिस ने किया 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 14 मोबाइल, 8 एटीएम, 2 पीओएस मशीन, 2 बाइक और 17500 रुपया कैश बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    Devghar : साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई लगातार जारी है। इसके तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के सारठ, पालाजोरी, मधुपुर और मोहनपुर थाना क्षेत्र से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल, 22 सिम कार्ड, 8 एटीएम, 15 पासबुक, 3 चेकबुक, 2 पीओएस मशीन, 1 राउटर, 2 बाइक और 17500 रुपया कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 21 वर्षीय दीपक रजवार, 26 वर्षीय कुंदन दास, 35 वर्षीय रंजीत दास, 19 वर्षीय बीरबल दास, 23 वर्षीय संतु दास, 19 वर्षीय लालू अंसारी, 34 वर्षीय शमीम अंसारी, 19 वर्षीय राकेश कुमार, 19 वर्षीय विशाल कुमार राय और 19 वर्षीय प्रदीप राय का नाम शामिल है। एसपी ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार लालू अंसारी और शमीम अंसारी सगे भाई हैं और सीएसपी संचालक है। इनके द्वारा दस प्रतिशत पैसे लेकर साइबर अपराधियों के पैसों की निकासी करते थे। जबकि गिरफ्तार राकेश कुमार और विशाल राय मोहनपुर थाना में दर्ज दो अलग अलग मामलों के आरोपी हैं। इसके साथ ही एसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलाव केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    cyber crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसलूजा स्टील कंपनी के निदेशक को फोन पर मिला पत्रकार का धमकी, पुलिस ने शादाब खान के खिलाफ दर्ज की केस
    Next Article चारा घोटाले की दास्तान : ‘लालू यादव पॉलिथीन में भरकर ले जा रहे थे नोट, पैकेट फटा और जमीन पर बिखर गए रुपये ही रुपये पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.