AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: 55 लाख के इनामी पांच नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम के दो IPS, इंस्पेक्टर और जवान को CM ने वीरता पदक से नवाजा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के आठ आईपीएस पदाधिकारियों सहित कुल 43 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में उस जांबाज पुलिस टीम के चार सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने 55 लाख रुपये के इनामी पांच खूंखार माओवादियों को मार गिराया था.

इस नक्सल विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी और वर्तमान आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन चतरा एसपी और वर्तमान रांची एसएसपी राकेश रंजन, तत्कालीन हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी तथा आरक्षी प्रकाश कुमार यादव को वीरता पदक से सम्मानित किया गया.

इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच इनामी माओवादियों को मार गिराया था. इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता के तौर पर देखा गया. अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों के साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से वीरता पदक प्रदान किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्थापना दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में पुलिस बल के योगदान को सम्मान दिया. कुल 43 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक प्रदान किए गए, जिनमें वीरता और सराहनीय सेवा के लिए चयनित कर्मी शामिल रहे.

Also Read : झारखंड : दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से 850 बोतल शराब बरामद, यूपी के नंबर प्लेट और NTPC बोर्ड मिलने से तस्करी का शक गहराया

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More