झारखंड: 55 लाख के इनामी पांच नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम के दो IPS, इंस्पेक्टर और जवान को CM ने वीरता पदक से नवाजा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस के आठ आईपीएस पदाधिकारियों सहित कुल 43 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में उस जांबाज पुलिस टीम के चार सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने 55 लाख रुपये के इनामी पांच खूंखार माओवादियों को मार गिराया था. इस नक्सल विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए तत्कालीन हजारीबाग डीआईजी और वर्तमान आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन चतरा एसपी और वर्तमान रांची एसएसपी राकेश रंजन, तत्कालीन हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी तथा आरक्षी … Read More