जमशेदपुर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनिर्मित एसएसपी स्मार्ट ऑफिस भवन और मानगो थाना के भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. दोनों भवनों का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPHCL) के माध्यम से कराया गया है.
इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पुलिस प्रशासन
नवनिर्मित एसएसपी स्मार्ट ऑफिस भवन को आधुनिक प्रशासनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है. इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी.

वहीं, मानगो थाना के नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा. साथ ही आम नागरिकों को सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी.
पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में पहल
दोनों भवनों का उद्घाटन झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई गई है.
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आधुनिक, तकनीक-सक्षम, जवाबदेह और जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.
No comments yet. Be the first to comment!