AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 12 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 500 लीटर चुलाई शराब बरामद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड बॉर्डर पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अम्बातरी-परसातरी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब की 12 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. मौके से करीब 500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 34 हजार किलो जावा-महुआ नष्ट कर दिया गया.
यह कार्रवाई हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के पर्यवेक्षण में की गई. अभियान में हजारीबाग उत्पाद विभाग की टीम के साथ गया, बिहार के उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल रही. बिहार-झारखंड सीमा से सटे चौपारण अंचल के अम्बातरी-परसातरी क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई.

130 ड्रम और आठ बड़े ड्रम में रखा था जावा-महुआ

छापेमारी के दौरान 12 अवैध शराब भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. अधिकारियों के अनुसार, मौके पर 200 किलो क्षमता वाले 130 ड्रम और 1000 किलो क्षमता वाले आठ ड्रम में जावा-महुआ रखा गया था. इसमें कुल करीब 34 हजार किलो किण्वित जावा-महुआ था, जिसे घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया.
अवैध चुलाई शराब भट्ठियों के संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
छापेमारी टीम में हजारीबाग उत्पाद विभाग के निरीक्षक सौरभ कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक अभय यादव और गया उत्पाद विभाग की टीम के सदस्य शामिल थे.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More