Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

Johar Live Breaking : सीआईडी एडीजी के प्रयास से बोकारो के एक व्यक्ति के लिए झारखंड सहित 28 राज्यों में अभियान शुरू

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

किसलय शानू

बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से लापता 28 वर्षीय युवक जयेश कुमार की बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है. अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), झारखंड, मनोज कौशिक की पहल पर झारखंड सहित 28 राज्यों की पुलिस तलाश के लिए एक साथ अभियान शुरू किया है. इसके लिए राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को पत्र भेजकर hue एंड क्राई नोटिस” जारी किया है. इसके अलावा केन्द्रशासित प्रदेश की पुलिस के लिए भी नोटिस जारी किया गया है. जिसके केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस भी अभियान शुरू की है.

कौन हैं लापता जयेश कुमार

जयेश कुमार (उम्र 28 वर्ष) स्वर्गीय फिरू राम के पुत्र हैं. वे बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एड-सेंट्रल कॉलोनी, ब्लॉक नंबर-52, क्वार्टर नंबर-830 के निवासी हैं.वे 27 जुलाई 2026 से लापता हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मामले का विवरण

इस संबंध में चंद्रपुरा थाना (बोकारो) में 3 अगस्त 2026 को कांड संख्या 92/2026 दर्ज किया गया है. मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत है.

हुलिया और पहचान
कद: लगभग 5 फीट 4 इंच
शरीर: सामान्य
रंग: सांवला
पहनावा: काले-सफेद चेक की टी-शर्ट और काली फुल पैंट

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

देशभर में अलर्ट

सीआईडी के पत्र में सभी राज्यों के डीजीपी, दिल्ली व चंडीगढ़ के पुलिस आयुक्त और केंद्र शासित प्रदेशों के आईजी से अनुरोध किया गया है कि लापता व्यक्ति का विवरण अपने क्षेत्र के सभी थानों, ओपी और बीट हाउसों में प्रसारित करें. पत्र की प्रति झारखंड के सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और एसपी (रेल एवं वायरलेस सहित) को भी भेजी गई है.

यहां दें सूचना

यदि किसी को जयेश कुमार के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी हो, तो वे पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, झारखंड, रांची के कार्यालय को सूचित करें:
ई-मेल: control-cid@jhpolice.gov.in.मोबाइल: 9771432139
या नजदीकी थाने में संपर्क करें. परिजन और पुलिस को उम्मीद है कि जनसहयोग से लापता युवक जल्द सुरक्षित मिल जाएगा.

Also Read : हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन छोड़ अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहा केंद्र : कुमार जयमंगल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More