Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: 15 करोड़ रुपये के कथित गबन में जयनिवास पांडेय गिरफ्तार

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

जोहार लाइव ब्यूरो

धनबाद. धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान हुए करोड़ों रुपये के कथित मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. निगरानी थाना कांड संख्या 32/16 के अप्राथमिकी अभियुक्त जयनिवास पांडेय उर्फ शास्त्री (48) को 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया. वह मूल रूप से बिहार के अरवल जिले के परशुरामपुर गांव का रहने वाला है. उसे धनबाद की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

एसीबी के अनुसार, जयनिवास पांडेय पर फर्जी जमीन के दस्तावेजों के आधार पर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये का सरकारी मुआवजा हासिल करने में भूमिका निभाने का आरोप है. वह बीसीसीएल का पूर्व कर्मी बताया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अधिग्रहण से पहले जमीन में निवेश का आरोप

जांच में आरोप है कि जयनिवास पांडेय जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़ा था और उसने सरकारी अधिकारियों के कथित सिंडिकेट के साथ मिलकर रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों में पहले ही निवेश किया था. इसके बाद धनबाद के धोकरा मौजा में अपनी पत्नी, भाइयों और भतीजे को रैयत बताकर मुआवजा हासिल करने की प्रक्रिया में भूमिका निभाई.

इस कथित फर्जीवाड़े में उनकी पत्नी और भाइयों समेश्वर शर्मा, विश्वनाथ शर्मा और सिद्धनाथ शर्मा तथा भतीजे सिद्धार्थ शर्मा के नाम सामने आए हैं. वहीं, निगरानी विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में जयनिवास के बड़े भाई विश्वनाथ शर्मा और गांव के ही नरसिंह दास को फर्जी दलीलों के आधार पर करोड़ों रुपये प्राप्त करने में सहयोगी बताया गया है.

नरसिंह दास को भी किया गया था गिरफ्तार

इस मामले में 5 नवंबर को 85 वर्षीय नरसिंह दास को बिहार के अरवल से गिरफ्तार किया गया था. उन पर धनबाद मौजा संख्या-51, खाता संख्या-121 और प्लॉट संख्या-1630 की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 6.32 करोड़ रुपये का मुआवजा हासिल करने का आरोप है.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

जांच में सामने आया कि 21 अक्टूबर 1970 की बिक्री दलील के आधार पर जमीन पर दावा किया गया था. एसीबी ने दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे कथित जालसाजी का हिस्सा बताया है.

2016 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

धनबाद रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर 21 अप्रैल 2016 को निगरानी थाना में कांड संख्या 32/16 दर्ज किया गया था. इस मामले में जनवरी 2026 में एसीबी ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन अंचल अधिकारी विशाल कुमार और कानूनगो मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे. 6 अप्रैल 2026 को 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया गया था.

Also Read : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बोले भूषण बाड़ा – मैंने कुछ गलत नहीं किया, कानून सबके लिए बराबर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More