Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बोले भूषण बाड़ा – मैंने कुछ गलत नहीं किया, कानून सबके लिए बराबर

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

रांची. पत्रकार अभिषेक भारती को बुधवार (25 नवंबर) की रात सिमडेगा पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें सिमडेगा ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने प्रेस के सामने अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपने ऊपर लगे नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलीभगत के आरोपों को भी गलत बताया. साथ ही सवाल उठाया कि नाबालिग पीड़िता को सिमडेगा से रांची और कोलकाता क्यों घुमाया गया.

भूषण बाड़ा ने कहा, “शुरुआत से ही मैं कह रहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और मेरे साथ भी गलत नहीं होगा. पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं. देश की न्यायपालिका पर मुझे पूर्ण भरोसा है.”

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अधिकारियों के साथ उनकी मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, वे गलत हैं. धुर्वा, विधानसभा और सिमडेगा थानों के अधिकारियों से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है. बाड़ा ने कहा, “आज तक न किसी थानेदार से मिला हूं, न एसपी से और न डीएसपी से. किसी के आवास पर भी नहीं गया हूं. मैं सिर्फ मुख्यमंत्री से मिला हूं.”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कानून सबके लिए बराबर, पत्रकार या यूट्यूबर होना छूट नहीं

अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि पत्रकार या यूट्यूबर होने से कोई कानून से ऊपर नहीं हो जाता. कानून सभी के लिए बराबर है. उन्होंने कहा कि जो गलत करेगा, उसे गलत कहा जाएगा.

हालांकि, उन्होंने इस मामले में नाबालिग पीड़िता को सिमडेगा से बाहर ले जाने के तरीके पर सवाल उठाए. बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा में भी थाना है और वहां भी पुलिस कार्रवाई कर सकती थी. फिर पीड़िता को रांची और कोलकाता क्यों घुमाया गया?

उन्होंने पीड़िता के दादा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनका आरोप है कि बच्ची को उसके घर से भगाकर ले जाया गया था. एफआईआर में भी इस बात का उल्लेख है.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

दिलीप तिर्की एंड कंपनी को बताया षड्यंत्रकारी गैंग

विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक षड्यंत्रकारी गैंग होने का आरोप लगाया. उन्होंने इस गैंग का नाम ‘दिलीप तिर्की एंड कंपनी’ बताया. बाड़ा के अनुसार, इस गैंग के लोग पहले नाबालिग से मिले और बाद में अभिषेक भारती भी उनसे मिला. उन्होंने दावा किया कि अभिषेक भारती इस गैंग का लीडर बन गया था.

उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले से ही कुछ न कुछ बातें डाली जा रही थीं और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. लड़की की शिकायत के आधार पर रांची के विधानसभा थाना में विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसे बेहतर शिक्षा और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर सिमडेगा से रांची लाया गया था. इसके बाद उसके साथ यौन शोषण किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस मामले में पीड़िता के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 है. इसमें दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती पर नाबालिग का अपहरण करने और विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था.

इसी प्राथमिकी के आधार पर सिमडेगा पुलिस ने पहले दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया था. उन्हें रांची के जोन्हा जंगल के पास से पकड़ा गया था. इसके बाद बुधवार रात पुलिस की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया.

Also Read : Johar Live Breaking : सीआईडी एडीजी के प्रयास से बोकारो के एक व्यक्ति के लिए झारखंड सहित 28 राज्यों में अभियान शुरू

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More