AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जनगणना 2027 की तारीखें तय, 10 जनवरी से लोग खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची/नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने जनगणना के पहले चरण का कार्यक्रम तय कर दिया है. इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे. इसे स्व-गणना कहा गया है. इसके बाद 25 जनवरी से जनगणना की टीम घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएगी. यह काम 28 फरवरी 2027 तक चलेगा.

जनगणना के लिए लोगों को पहली बार स्व-गणना का विकल्प दिया गया है. इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. इसके बाद जनगणना कर्मी घरों में जाकर गणना करेंगे. वे घर और परिवार से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे.

25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम

जनगणना का पहला चरण 25 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च तक दोबारा जांच और जानकारी का मिलान करने का काम होगा. जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे को संदर्भ तिथि तय किया गया है. यानी इसी तारीख और समय को आधार मानकर जनसंख्या से जुड़े आंकड़े दर्ज किए जाएंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कुछ राज्यों और क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है. इनमें मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश के कुछ बर्फ से ढके क्षेत्रों को भी इससे अलग रखा गया है. मणिपुर के लिए अगली घोषणा तक यह छूट रहेगी. झारखंड का नाम इन राज्यों और क्षेत्रों में नहीं है. इसलिए झारखंड में भी इसी कार्यक्रम के अनुसार जनगणना की प्रक्रिया होगी.

17 नवंबर को दिल्ली राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना

जनगणना की तारीखों को लेकर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 30 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की जनगणना शाखा ने इसे 17 नवंबर 2026 को दिल्ली राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया. अधिसूचना भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी की गई है.

Also Read : संविधान की रक्षा के लिए 26 नवंबर को सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, केशव महतो कमलेश करेंगे नेतृत्व

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More