रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बुधवार को विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विपक्षी विधायक हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार नहीं होने और रोजगार के सवाल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने ‘युवाओं का भविष्य बेचने वाले हेमंत सरकार शर्म करो’ और ‘JPSC-JSSC पूरे भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराओ’ जैसे नारे लगाए. तख्तियों के जरिए भर्ती परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई गई.
न CBI जांच, न सुधार, न कैलेंडर, न रोजगार
भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरते हुए ‘न CBI जांच, न सुधार, न कैलेंडर, न रोजगार, युवाओं से छल हेमंत सरकार’ लिखी तख्तियां दिखाईं. विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्तियों को लेकर युवाओं के बीच असंतोष है, लेकिन भर्ती व्यवस्था में अपेक्षित सुधार और रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं.
छात्र विरोधी सरकार के नारे लगाए
प्रदर्शन के दौरान ‘छात्र विरोधी झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार हाय-हाय’ और ‘युवाओं का भविष्य बेचने वाले हेमंत सरकार शर्म करो’ के नारे भी लगाए गए. भाजपा विधायकों ने JPSC-JSSC की पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच, भर्ती परीक्षाओं में सुधार, नियमित परीक्षा कैलेंडर और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा.
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा ने युवाओं और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की.
Also Read : संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस, वोट चोरी और SIR के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
No comments yet. Be the first to comment!