AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस, वोट चोरी और SIR के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालने जा रही है. पार्टी ने 26 नवंबर को सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में राज्यों में मार्च आयोजित करने का ऐलान किया है. कांग्रेस इसे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान का प्रमुख कार्यक्रम बता रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लखनऊ में आयोजित मार्च में शामिल होंगे.

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर दस्तावेजी सबूत देश के सामने रखे हैं. उन्होंने महादेवपुरा में फर्जी और डुप्लीकेट मतदाता प्रविष्टियों, अलंद में हजारों वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने की कथित कोशिशों और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में चुनावी अनियमितताओं का हवाला देते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय विपक्ष के सवालों को खारिज किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SIR से करोड़ों मतदाताओं के नाम हटने का दावा

कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि बिहार चुनाव से पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया का विस्तार कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है, जिसके नाम पर मतदाताओं को अपनी नागरिकता और पहचान साबित करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

कांग्रेस ने दावा किया कि बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची से ही 65 लाख से अधिक नाम हटाए गए, जबकि SIR के तीन चरणों में कुल नामों की कटौती 13 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है. पार्टी ने चिंता जताई कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, प्रवासी मजदूरों और शादी के बाद स्थान बदलने वाली महिलाओं पर पड़ सकता है.

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और उनके आधिकारिक कार्यों के लिए कानूनी संरक्षण के प्रावधान को लेकर भी सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाए जाने से चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में सरकार का प्रभाव बढ़ा है. कांग्रेस ने इसे चुनाव आयोग की संस्थागत स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक बताया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंबेडकर और गांधी की प्रतिमा से शुरू होगा मार्च

संविधान रक्षा मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी. इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा और न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा.

इसके साथ कांग्रेस अपने ‘वोट रक्षक’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच करेगी और प्रभावित मतदाताओं को उनके मताधिकार की पुनर्बहाली में मदद करेगी. पार्टी ने छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और नागरिक समाज से मार्च में शामिल होने की अपील की है.

कांग्रेस ने कहा कि संविधान ने हर भारतीय को मतदान का अधिकार दिया है और उस अधिकार की रक्षा करना पार्टी की जिम्मेदारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : झारखंड विधानसभा में आज से दो दिन संग्राम, SIR और खनिज कानून पर केंद्र से भिड़ेगा सत्ता पक्ष

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More