रांची : झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 नवंबर को वर्षगांठ समारोह आयोजित करने जा रही है. विधानसभा परिसर में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. बुधवार को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया.
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दी और इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तहत हुई. इस दौरान प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री को 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले ‘झारखंड विधानसभा 26वीं वर्षगांठ समारोह’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार किया.
Also Read : झारखंड: सरकारी गोचर भूमि पर फैक्ट्री निर्माण का आरोप, अतिक्रमण हटाने की मांग

