Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 2:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सैकड़ों चेन छिनतई में संलिप्त शातिर अपराधी पुलिस गिरफ्त में, सोने के जेवरात व लोडेड पिस्टल और गाड़ी जप्त
    जोहार ब्रेकिंग

    सैकड़ों चेन छिनतई में संलिप्त शातिर अपराधी पुलिस गिरफ्त में, सोने के जेवरात व लोडेड पिस्टल और गाड़ी जप्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी की सड़कों पर महिलाओं को निशाना बना कर सोने के चेन छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधी इमरोज अंसारी उर्फ बाबू और तौक़ीद मल्लिक उर्फ शेखू शामिल है। इनदोनों शातिर अपराधी की गिरफ्तारी एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मिली है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने लूटा हुआ 30 पीस सोने का चेन, लोडेड पिस्टल, लूट की घटना में इस्तेमाल स्कूटी समेत कई सामान जप्त किए है।

    उक्त जानकारी एसएसपी ने आज प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का खुलासा बीते दिन घटित घटना के 10 घंटे के अंदर हुआ है। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में गुमला और लोहरदगा से दो-दो बार जेल जा चुका है। वहीं, रांची के कई थाना में वांछित है। उन्होंने कहा कि दोनों शातिर अपराधी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। रांची पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

    दोस्त को पुलिस अधिकारी के चंगुल से छुड़ाने के लिए अपराधी ने मारी गोली

    चुटिया थाना क्षेत्र में अपराधी की रेकी के बाद दारोगा सुभाष द्वारा पकड़ा गया था। अपराधियों ने दारोगा सुभाष को गोली तब मारी, जब अपराधियों को हथियार के साथ दबोचने के लिए वे अकेले ही पीछा करते हुए बाइक से पहुंच गए। दारोगा ने अपराधियों को देखकर रोका और भिड़ गए। इस पर अपराधियों ने दारोगा (एसआई) पर हमला कर दिया। इस दौरान अपराधी दारोगा से धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। इस बीच एक अपराधी ने अपने पास से पिस्टल निकाली और गोली मार दी। इससे दारोगा सुभाष लकड़ा घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी, गोली लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। सुभाष वर्ष 2018 बैच के दारोगा हैं और मूल रूप से गोड्डा के रहने वाले हैं।

    हाल के दिनों में दर्जनों से ज्यादा छिनतई की घटना घटी है चुटिया में

    पुलिस में अनुसार चुटिया इलाके में हाल के दिनों में छिनतई की दर्जनों से ज्यादा घटना घटित हुई थी। छिनतई करने वाले दोनो अपराधियो को पुलिस ने पहचान लिया था। इसी बीच यह जानकारी मिली थी कि दोनों अपराधी ऑक्सफोर्ड स्कूल से होकर गुजरने वाले हैं। जिसके बाद सुभाष लकड़ा वहां अपराधियों को पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सुभाष ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों अपराधियों को धर दबोचा, लेकिन इसी बीच अपराधी सुभाष को गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद रांची पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी
    और पुलिस ने दोनों अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, ट्रक की चपेट में आने से गई जान
    Next Article 20 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.